Covid-19 India: 74 दिन में सबसे कम मामले सामने आए, 24 घंटों के दौरान डेढ़ हजार से अधिक की मौत

Covid-19 India: 74 दिन में सबसे कम मामले सामने आए,  24 घंटों के दौरान डेढ़ हजार से अधिक की मौत
Covid-19 India: 74 दिन में सबसे कम मामले सामने आए, 24 घंटों के दौरान डेढ़ हजार से अधिक की मौत
Covid-19 India: 74 दिन में सबसे कम मामले सामने आए, 24 घंटों के दौरान डेढ़ हजार से अधिक की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटों में 60 हजार 753 नए कोरोना मामले
  • 97 हजार 743 लोगों ने इस वायरस को हराया
  • वायरस से ग्रसित 1 हजार 647 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर का प्रभाव लगातार कम होता नजर आ रहा है। हालांकि इस महामारी की बेकाबू रफ्तार पर लगाम लगने के बावजूद खतरा बरकरार है। देश में बीते 24 घंटों में डेढ़ हजार से अधिक लोगों की सांसें इस वायरस के कारण थम गईं। हालांकि राहत की बात यह कि बीते माह की तुलना में इस संक्रमण से ग्रसित लोगों की ठीक होने की संख्या तेजी से बढ़ी है। वहीं प्रतिदिन दर्ज होने वाले संक्रमितों की संख्या में अभूतपूर्व गिरावट आई है।

आपको बता दें कि बीते माह इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 4 लाख प्रतिदिन से अधिक तक जा पहुंची थी, जो कि अब प्रतिदिन करीब 60 हजार तक आ पहुंंची है। यही नहीं प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी 4 हजार तक जा पहुंची थी, जिसमें काफी गिरावट आई है। आइए जानते हैं बीते 24 घंटों की स्थिति...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़े बड़े राज

स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 60 हजार 753 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। देखा जाए तो यह आंकड़ा पिछले 74 दिनों में सबसे कम है। वहीं लगातार पांचवे दिन 70 हजार से कम मरीज देखने को मिले हैं। 24 घंटे में इस वायरस से ग्रसित 1 हजार 647 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जबकि इसी समय में 97 हजार 743 लोग इस वायरस को हराकर ठीक भी हुए हैं। 

वैक्सीन की खुरा बढ़ी
कोविड-19 से लड़ाई के लिए दी जा रही वैक्सीन की खुराक भी बढ़ी है। 18 जून तक देशभर में 27 करोड़ 23 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बात करें बीते दिन की तो 33 लाख टीके लगाए गए हैं। 

सैंपल टेस्टिंग
अब तक कुल करीब 38 करोड़ 92 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है। वहीं देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.29 फीसदी हो गई है। रिकवरी रेट की बात करें तो यह करीब 96 फीसदी है। वहीं एक्टिव केस घटकर 3 फीसदी से कम हो गए हैं।

भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

2 करोड़ 98 लाख 23 हजार 546

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

2 करोड़ 86 लाख 78 हजार 390

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

3 लाख 85 हजार 137

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

7 लाख 60 हजार 019

देश में कुल वैक्सीनेशन    

27 करोड़ 23 लाख 88 हजार 783

Created On :   19 Jun 2021 5:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story