ओडिशा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,500 पार
By - IANS News |14 Nov 2020 6:30 AM GMT
ओडिशा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,500 पार
हाईलाइट
- ओडिशा में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1
- 500 पार
भुवनेश्वर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 902 नए मामले सामने आए और 15 नई मौतें हुई। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को ये जानकारी दी।
इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,07,906 हो गई है और कुल मौतों की संख्या 1,510 तक पहुंच गई है।
नए मामलों में 523 मामले क्वारंटीन सेंटर से आए हैं, जबकि बाकी लोकल इंफेक्शन है।
ओडिशा में कोविड-19 के 11,098 सक्रिय मामले हैं। अब तक यहां 2,95,245 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
एवाईवी/आरएचए
Created On :   14 Nov 2020 12:00 PM GMT
Tags
Next Story