दिल्ली : मालवीय नगर थाने में पहुंचा कोरोना, 10 पुलिसकर्मी संक्रमित मिलने से हड़कंप

Delhi: Corona arrives at Malviya Nagar police station, 10 policemen stunned after being found infected
दिल्ली : मालवीय नगर थाने में पहुंचा कोरोना, 10 पुलिसकर्मी संक्रमित मिलने से हड़कंप
दिल्ली : मालवीय नगर थाने में पहुंचा कोरोना, 10 पुलिसकर्मी संक्रमित मिलने से हड़कंप

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस में कोरोना संक्रमण का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 250 से ज्यादा पुलिसकर्मी इसकी चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में पता चला है कि अब कोरोना दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाने में पहुंच गया है। यहां 10-11 पुलिसकर्मी संक्रमित पाये जाने से हड़कंप मचा हुआ है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में चांदनी महल थाने के बाद मालवीय नगर दूसरा ऐसा थाना है जहां 10-11 पुलिसकर्मी एक साथ कोरोना संक्रमित निकले हैं। हांलांकि इससे पहले कोरोना का कोहराम दिल्ली पुलिस की अशोक विहार पुलिस कालोनी में भी मच चुका है। यहां अभी भी तमाम कोरोना संक्रमित होम क्वारेंटीन हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मालवीय नगर थाने मे इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद पूरे थाने को विशेष तौर पर सेनेटाइज करा जा रहा है। पता चला है कि यहां सबसे पहले एक सिपाही में कोरोना लक्षण देखने को मिले थे। उसकी ड्यूटी इलाके के एक हॉटस्पॉट में लगी हुई थी।

मंगलवार को यहां के बाकी 9-10 अन्य पुलिसकर्मियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। फिलहाल सभी संक्रमितों को एहतियातन अलग कर दिया गया है। जबकि सुरक्षित बचे पुलिसकर्मियों को सलाह दी गयी है कि वे भी एहतियात बरतें।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोरोना ने अशोक विहार पुलिस कालोनी में कोहराम मचा दिया था। यहां करीब 200 से ज्यादा फ्लैट हैं। इनमें हजारों लोग रह रहे हैं। इस कालोनी में कई घरों में कोरोना लक्षण वाले मरीज पाये गये हैं।

Created On :   27 May 2020 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story