हेल्थ न्यूज, जानिए सेहत के लिए बटर से कैसे बेहतर है घी

हेल्थ न्यूज, जानिए सेहत के लिए बटर से कैसे बेहतर है घी
हेल्थ न्यूज, जानिए सेहत के लिए बटर से कैसे बेहतर है घी
हेल्थ न्यूज, जानिए सेहत के लिए बटर से कैसे बेहतर है घी

डिजिटल डेस्क। दूध-दही से बने खाद्य पदार्थ काफी लंबे समय से पारंपरिक खानपान का हिस्सा रहे हैं, स्वाद के लिए हम अक्सर भोजन में घी का इस्तेमाल करते हैं, खासकर मुगलई और पाकिस्तानी डिशेज बनाने में घी का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। अगर घी को अपनी डाइट में सही मात्रा में शामिल किया जाए तो ये सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे से आप शायद आज भी अनजान होंगे और फिर बदलते दौर में घी का स्थान बटर ने ले लिया है। तो सेहत के लिए घी या बटर कौन है ज्यादा बेहतर, चलिए बताते हैं। 

  • बात जब सेहत से जुड़ी होती है तो इस लिहाज से बटर से ज्यादा देसी घी अधिक फायदेमंद होता है। इस मामले में राष्ट्रीय डेयरी अनुंसधान संस्थान (एनडीआरआई) का शोध सामने आया है, शोध के मुताबिक गाय का देशी घी शरीर के उन एंजाइम्स को बनाता है जिससे कि कैंसर को बढ़ाने वाला वायरस निष्किय हो जाता है।
  • घी एक क्षारीय आहार होता है। घी में फैट की छोटी श्रृंखला मौजूद होती है इसे ब्यूटरेट्स कहते हैं। ये आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। घी खाने से आपको पाचन तंत्र से जुड़े कई और तरह के फायदे हो सकते हैं। घी हमारे शरीर में पहुंचकर आंतों के बैक्टीरिया फाइबर को बटरिक एसिड में बदलता है और ऊर्जा पैदा करता है। इस ऊर्जा से आंतों की दीवार मजबूत होती है।
  • गर्भवती महिलाओं को खासकर आखिर के महीनों में घी खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से जहां महिला को प्रसव के दौरान ज्यादा तकलीफ नहीं होती, वहीं गर्भ में पल रहा शिशु भी मजबूत और बुद्धिमान बनता है।  
  • बटर प्रॉसेस्ड होता है जिसमें घुलनशील साल्ट की काफी मात्रा होती है। अगर इसको सीमित मात्रा में न लिया जाए तो नुकसान पहुंचा सकता है। 6 चम्मच से ज्यादा बटर सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
  • कई लोग वाइट बटर का इस्तेमाल करते हैं, जिसे दूध की क्रीम को फेंटकर निकाला जाता है। इसमें साल्ट नहीं होता, इसमें फैट की काफी ज्यादा होता है, इसलिए इसे रोजाना 1 चम्मच खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
  • घी मक्खन का एक सह-उत्पाद है। घी में न तो लैक्टोज होता है और न ही कैसीन। मक्खन में पाए जाने वाले ये दोनों पदार्थ घी बनाए जाने की प्रक्रिया में निकल जाते हैं। जो लोग अन्य दुग्ध उत्पाद का सेवन नहीं कर सकते हैं, वे आराम से घी का सेवन कर सकते हैं। 
  • घी वसा में घुलनशील विटामिन्स का अच्छा स्त्रोत है। यह विटामिन के, ए, और ई जैसे विटामिन्स का बहुत अच्छा स्त्रोत है।  
  • सर्दियों के मौसम में मौसम में घी अधिक खाने को कहा जाता, इससे शरीर को गर्मी मिलती है इसलिए सर्दी के मौसम में घी का सेवन अधिक फायदेमंद होता है।

Created On :   20 May 2019 5:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story