जानिए क्या फायदे होते हैं भुने चने के सेवन से

जानिए क्या फायदे होते हैं भुने चने के सेवन से

डिजिटल डेस्क। सेहत के लिए चना काफी फायदेमंद माना गया है, कई बार हम अपने घरों में या कहीं बाहर भी भुने हुए चने खाते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। भुने हुए चने की सबसे खास बात है कि ये एक लो-कैलोरी होने के कारण एक हेल्दी स्नैक है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शिमय और विटामिन्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अंकुरित चने के लाभ तो ज्यादातर लोगों को पता रहते हैं, इसलिए आज हम आपको भुने हुए चने के फायदों के बारे में बता रहे हैं।

 मोटापा कम करें भुना चना
आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति मोटापे और बढ़े हुए पेट के कारण परेशान है, अगर आप को भी ये शिकायत है तो भुना चना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा, क्योंकि इसमें कैलरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, साथ ही कई सारे पोष्टिक तत्व भी होते हैं। अगर आप स्नैक्स में भुना चना खाए तो इससे आपका वजन तेजी के साथ कम होगा, क्योंकि 100 ग्राम भुने चने में केवल 164 कैलरी ही होती है।  

एनर्जी लेवल रखें मेंटेन
चने के सेवन से खून की कमी पूरी होती है, अगर आपको एनीमिया की शिकायत है तो रोजाना भुने चने को खाना शुरु कर दें। एनीमिया की शिकायत सबसे ज्यादा महिलाओं को होती है, इसलिए महिलाओं को चने का सेवन जरुर करना चाहिए, ये उनके लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके आलावा चने से खून साफ होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। कई लोग चने को छीलकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन बता दें कि छिला हुआ चना उतना फायदा नहीं करता जितना कि छिलके के साथ। 

यूरिन की समस्या में कारगर
जिन लोगों को बार-बार बाथरुम जाने की समस्या होती है, उन्हें रोज चने के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। इससे कुछ ही दिनों में आपको आराम मिलने लगेगा।

कब्ज में दिलाए राहत
कब्ज से ग्रसित लोगों के लिए चना बेहद लाभकारी होता है, क्योंकि अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो इससे शरीर में कई बीमारियां होने की संभावना रहती है। कब्ज के कारण दिनभर आलसीपन महसूस होता है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं।

पाचन शाक्ति में करें मदद
चना पाचन शाक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें फास्फोरस होता है जो हिमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है और किडनी से अतिरिक्त सॉल्ट निकालता है। इसके अलावा भुने चने को रात में सोते समय चबाकर खाने से और गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग दूर हो जाते हैं।  

 

 

 

 

 

 

Created On :   29 May 2019 8:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story