कोविड-19 : आगरा में 5 नए मामले, कुल आंकड़ा 892

Kovid-19: 5 new cases in Agra, total figure 892
कोविड-19 : आगरा में 5 नए मामले, कुल आंकड़ा 892
कोविड-19 : आगरा में 5 नए मामले, कुल आंकड़ा 892

आगरा, 31 मई (आईएएनएस)। आगरा में कोरोनावायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद शनिवार तक महामारी से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 892 हो गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार सुबह इस बात की जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा, शहर में शनिवार शाम तक दो नई मौतें भी दर्ज की गई, जिसके बाद से महामारी की चपेट में आकर मरने वालों का कुल आंकड़ा भी बढ़कर 41 पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 788 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 88.34 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ वर्तमान में शहर में 63 एक्टिव मामले हैं।

-- आईएएनएस

Created On :   31 May 2020 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story