- लॉकडाउन से अनलॉक तक, लोगों के जीवन स्तर में आई गिरावट: सर्वे
- दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया।
- मैं TMC के साथ हूं। यही समय है, जिनको TMC से प्यार है, वो TMC के साथ रहेंगे: TMC नेता शताब्दी रॉय
- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 15,158 नए मामले सामने आए। 175 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,093 हो गई है।
- इंडोनेशिया में कम से कम 42 लोगों की मौत, भूकंप ने घरों और इमारतों को किया क्षतिग्रस्त
कोविड-19 : भारत में 2.56 लाख से अधिक मामले, 7,135 लोगों की मौत

हाईलाइट
- कोविड-19 : भारत में 2.56 लाख से अधिक मामले, 7,135 लोगों की मौत
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का दैनिक आंकड़ा सोमवार तक 9 हजार 983 रहा, जिसके बाद से यहां कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2.56 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।
मंत्रालय ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, पिछले 24 घंटों में 206 नई मौतों के साथ ही कोरोनावायरस के मामलों की संख्या भी 9 हजार 983 के दैनिक आंकड़े के साथ बढ़कर 2 लाख 56 हजार 611 हो गई है।
वैश्विक आंकड़े की बात की जाए तो स्पेन को पीछे करते हुए इस नई संख्या के साथ भारत कोरोनावायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, वर्तमान में कम से कम 1 लाख 25 हजार 381 मरीज कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 24 हजार 94 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में महामारी के चलते 7 हजार 135 लोगों की अब तक जान गई है।
अकेले रविवार को कम से कम 4 हजार 975 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। भारत की रिकवरी दर 48.35 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 3.89 प्रतिशत है।
महाराष्ट्र कुल 85 हजार से अधिक मामलों के साथ भारत का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या देश के कुल आंकड़े का 36 प्रतिशत 85 हजार 975 है। इसके बाद 31 हजार 667 मामलों के साथ तमिलनाडु, 27 हजार 654 मामलों के साथ दिल्ली और 19 हजार 592 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने नवीनतम अपडेट जारी किए। डब्ल्यूएचओ कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, दुनिया भर में सोमवार सुबह तक कोरोना महामारी के मामलों की कुल संख्या 67 लाख 99 हजार 713 रही, जबकि मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 7 हजार 388 हो गया।
वहीं, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है।
कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में 19 लाख 42 हजार 363 मामले दर्ज किए गए हैं। कोविड-19 संक्रमण के 6 लाख 91 हजार 758 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 67 हजार 73 और ब्रिटेन 2 लाख 87 हजार 621 मामलों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।