- Dainik Bhaskar Hindi
- Health
- Kovid-19: Near 30 thousand deaths in Italy
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड-19 : इटली में 30 हजार के पास मौतें

हाईलाइट
- कोविड-19 : इटली में 30 हजार के पास मौतें
रोम, 8 मई (आईएएनएस)। इटली में कोरोनावायरस संक्रमण के चलते पिछले 24 घंटों में 274 अन्य मौतें देखने को मिली हैं। इसके बाद से देश में कोविड-19 से मरने वालों का कुल आंकड़ा 29 हजार 958 पहुंच गया है। देश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 21 फरवरी को सामने आया था।
सिविल प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 1,401 नए मामले देखने को मिले हैं, जिसके बाद से कुल संक्रमितों की संख्या 2 लाख 15 हजार 858 हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को जारी आंकड़ों के हवाले से कहा कि कुल संक्रमितों में से 1,311 मरीज ऐसे हैं, जो इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती हैं, यह आंकड़ा बुधवार की तुलना में 22 कम का है। वहीं, संक्रमण के लक्षणों वाले 15 हजार 174 मरीज वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती हैं, इसके आंकड़ों में भी पहले दिन के मुकाबले 595 मामलों की कमी देखने को मिली है।
वर्तमान में संक्रमित मामलें बुधवार की तुलना में 1,904 की कमी के साथ 89 हजार 624 रहे हैं, जो कि पहले दिन तक 91,528 थे। उपचार के बाद पूर्ण रूप से 3,031 नए मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद से यह आंकड़ा भी बढ़कर 96 हजार 276 हो गया है।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड-19 : फ्रांस में 178 नई मौतें, लगभग 30 हजार हुआ कुल आंकड़ा
दैनिक भास्कर हिंदी: COVID-19: चीन में बनी कोरोनावायरस की वैक्सीन बंदरों पर प्रभावी साबित
दैनिक भास्कर हिंदी: ब्रिटिश विशेषज्ञ : कोरोना वायरस प्रकृति से आता है
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड-19 पर फ्रांस के पहले पुष्ट मामले की रिपोर्ट का और अध्ययन किया जाना चाहिए : डब्ल्यूएचओ
दैनिक भास्कर हिंदी: केरल में कोराना का कोई नया मामला नहीं, 25 मरीज भर्ती