कोविड-19 : महाराष्ट्र में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 124 हुई

By - Bhaskar Hindi |26 March 2020 12:30 PM IST
कोविड-19 : महाराष्ट्र में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 124 हुई
हाईलाइट
- कोविड-19 : महाराष्ट्र में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 124 हुई
मुंबई, मार्च 26 (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 122 से बढ़कर 124 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
इससे पहले गुरुवार को ही भर्ती होने के बाद दो व्यक्तियों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
मुंबई में अब तक कोविड-19 संक्रमण के चलते चार मौते हुई हैं, जिसमें 63 व 65 वर्षीय दो पुरुष और एक 68 वर्षीय फिलीपींस का नागरिक शामिल है।
Created On :   26 March 2020 12:30 PM IST
Next Story