- दिल्ली: संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। सिंघू बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर रैली यहां पहुंची थी।
- बैरीकेड हटा कर, युवा किसानों ने किया दिल्ली में प्रवेश, देश में पहली बार गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड
- पेट्रोल, डीजल के दाम में बड़ी वृद्धि, दिल्ली में 86 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल, मध्यप्रदेश में 94 रुपए लीटर
- 7 महीनों में भारत में कोविड के सबसे कम 9 हजार मामले दर्ज
- यूपी: नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से होगी लागू, घर में रख सकेंगे शराब की 12 बोतल
पूर्वोत्तर के राज्य कोरोना जांच बढ़ाएं : हर्ष वर्धन

हाईलाइट
- पूर्वोत्तर के राज्य कोरोना जांच बढ़ाएं : हर्ष वर्धन
अगरतला/इंफाल/आइजोल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने गुरुवार को चार पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम से कहा है कि वे कोविड-19 के प्रसार की जांच करने के लिए उच्च जोखिम वाले समूहों और कमजोर आबादी का परीक्षण बढ़ाएं।
अधिकारियों के अनुसार, चार पूर्वोत्तर राज्यों सहित सात राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक के दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि सक्रिय मामले मणिपुर में बढ़ रहे हैं और राज्य में उच्च पॉजिटिविटी छिपे हुए संचरण का संकेत है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, मिजोरम की राजधानी आइजोल में केंद्रित 70 प्रतिशत मामलों में, राज्य सक्रिय मामलों में वृद्धि देख रहा है। त्रिपुरा और मेघालय में सक्रिय आयु वर्ग (45-60 वर्ष) में उच्च मृत्युदर (37 प्रतिशत) देखी जा रही है।
हर्ष वर्धन ने राज्यों को उच्च परीक्षण पर ध्यान देने की सलाह दी, विशेष रूप से हाई पॉजिटिविटी (उच्च सकारात्मकता) दर वाले जिलों में परीक्षण बढ़ाने पर जोर दिया।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बैठक के दौरान राज्यों को तीन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा, जिसमें संचरण की श्रृंखला को दबाने और तोड़ने की आवश्यकता, मृत्युदर को एक प्रतिशत से कम रखने और लंबे समय तक व्यवहार परिवर्तन की जरूरत शामिल है।
356 मौतों के साथ, त्रिपुरा में 1.12 प्रतिशत के साथ आठ पूर्वोत्तर राज्यों में मृत्यु अनुपात सबसे ऊपर है। राज्य में अब तक 31,706 कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 30,185 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में राज्य की ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 95.27 प्रतिशत है।
मिजोरम में 28 अक्टूबर को कोविड से पहली मृत्यु दर्ज की थी और इस महीने की शुरुआत में दूसरी मौत दर्ज की गई है। अब तक 3,242 पॉजिटिव मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 2,688 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में राज्य में 552 सक्रिय मामले हैं।
830 महिलाओं सहित कुल मामलों में से, 2,290 लोग अकेले आइजोल जिले से थे।
मेघालय में अब तक 10,368 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 94 लोगों ने बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है।
मणिपुर में 20,950 लोग वायरस से प्रभावित हुए हैं जिनमें से 202 की मौत हो चुकी है।
एकेके/एसजीके
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।