प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक, प्रवासियों के लिए ट्रेन, सीमित घरेलू उड़ानों पर चर्चा के अनुमान

Prime Minister holds important meeting, train for migrants, estimates for discussion on limited domestic flights
प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक, प्रवासियों के लिए ट्रेन, सीमित घरेलू उड़ानों पर चर्चा के अनुमान
प्रधानमंत्री ने की महत्वपूर्ण बैठक, प्रवासियों के लिए ट्रेन, सीमित घरेलू उड़ानों पर चर्चा के अनुमान

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर शीर्ष अधिकारियों और प्रमुख मंत्रियों के साथ एक बैठक की।

माना जा रहा है कि बैठक में तीन मई के बाद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन समाप्त होने पर सरकार के समक्ष आने वाली विभिन्न परिस्थितियों के बारे में चर्चा की गई। एक जानकार सूत्र ने बताया कि संभावना है कि कठोर शर्तो के साथ सीमित घरेलू उड़ानों के संचालन के बारे में चर्चा की गई होगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और नागरिक उड्डययन मंत्री हरदीप पुरी इस बैठक में भाग लेने वाले महत्वपूर्ण सदस्य थे। साथ ही इस इस बैठक में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और प्रधान सचिव भी मौजूद थे।

बैठक में संभवत: प्रवासियों को उनके घर भेजने के लिए सीमित स्पेशल ट्रेनों को चलाने पर भी चर्चा हुई है। इसी क्रम में तेलंगाना से झारखंड के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे ट्रेनें रवाना की जाएगी।

वहीं सरकार अन्य स्पेशल ट्रेनों को चलाने की संभावना पर भी विचार कर रही है, ताकि फंसे प्रवासी लोगों को उनके घर पहुंचाया जा सके। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखा जाएगा कि सोशल डिस्टेंसिंग नियमों को सुनिश्चित किया जाए।

Created On :   1 May 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story