- IPL 2021: CSK ने RR को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
- रिपोर्ट: राष्ट्रीय स्तर पर एक महीने के ‘लॉकडाउन’ से जीडीपी में हो सकता है दो प्रतिशत नुकसान
- लॉक हुआ आनंद विहार: कर्फ्यू लागू होने के बाद भी जारी रहा मजदूरों का पलायन, बस ऑपरेटरों ने जमकर काटी चांदी
- टीकाकरण: पीएम मोदी आज कोविड-19 रोधी टीका उत्पादकों से करेंगे संवाद
- केंद्र का बड़ा फैसला: अमेरिका, ब्रिटेन, जापान के टीकों को मंजूरी की जरूरत नहीं, अमित शाह ने बताया
राम विलास पासवान अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान को सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया है कि उनको दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके एक करीबी सूत्र ने बताया कि वह सोमवार को रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। सूत्र ने बताया कि उनको आज (सोमवार को) अस्पताल में ही रुकना पड़ रहा है, लेकिन वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।
पासवान ने भी एक ट्वीट के जरिए बताया कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं।
उन्होंने ट्वीट में कहा, मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं। आज रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आया था।
राम विलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष हैं।
सूत्र ने बताया कि इस सप्ताह 11 अक्टूबर को वह बिहार के दौरे पर जाने वाले हैं।
बिहार के समस्तीपुर लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए उनके भतीजे और समस्तीपुर से पूर्व सांसद रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज प्रत्याशी हैं। रामचंद्र पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जहां 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।