तिब्बत : 40 शोध परियोजनाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार

Tibet: Science and Technology Award to 40 research projects
तिब्बत : 40 शोध परियोजनाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार
तिब्बत : 40 शोध परियोजनाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार

बीजिंग, 29 जून (आईएएनएस)। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के समारोह में 40 शोध परियोजनाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार सौंपा गया और 3 उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

तिब्बती जौ के बारे में एक शोध को 2019 विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अनुसंधानकर्ताओं ने पहली बार तिब्बती जौ के जीनोम का नक्शा खींचा और ऐसे जौ का पाकिस्तान से भारत और नेपाल के जरिये तिब्बत में आने का रास्ता खोजा। उत्तरी तिब्बत के नो मैन लैंड में जैव विविधता का अनुसंधान करने वाले ल्यू वू लीन को उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार मिला। उन्होंने इस संदर्भ में 40 सालों के लिए काम किया है और अपनी 14 विशेष पुस्तकें और 60 से अधिक पत्र प्रकाशित किये।

समारोह में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के अध्यक्ष चिजाला ने कहा कि तिब्बत स्वायत्त प्रदेश को लगातार वैज्ञानिक और तकनीकी प्रणाली में सुधार को गहराना चाहिए और अभिनव प्रतिभाओं के प्रशिक्षण में जोर देना चाहिये। साथ ही हमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से तिब्बत को बढ़ावा देने की रणनीति को लागू करना चाहिये, उच्च स्तरीय वैज्ञानिक और तकनीकी प्रतिभाओं को बढ़ावा देना चाहिये और प्रमुख वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान को मजबूत करना चाहिये।

( साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

-- आईएएनएस

Created On :   29 Jun 2020 8:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story