मास्को में दो कोविड-19 मरीजों की मौत

Two Kovid-19 patients died in Moscow.
मास्को में दो कोविड-19 मरीजों की मौत
मास्को में दो कोविड-19 मरीजों की मौत
हाईलाइट
  • मास्को में दो कोविड-19 मरीजों की मौत

मास्को, 26 मार्च (आईएएनएस)। मास्को में दो बुजुर्ग जिनका कोविड-19 पॉजिटिव आया था, उनकी मौत हो गई है।

रिपोटरें के अनुसार मास्को शहर के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा कि वे निमोनिया से भी पीड़ित थे।

हालांकि रूस ने अब तक कोरोनोवायरस के कारण सीधे तौर पर किसी भी मौत की पुष्टि नहीं की है।

पिछले हफ्ते मास्को में पॉजिटिव परीक्षण वाली एक महिला की मृत्यू की घोषणा स्वाथ्य अधिकारियों ने की थी। लेकिन बाद में कहा गया कि बायोप्सी में उसकी मौत की वजह खून का थक्का जमना था।

मंगलवार को मॉस्को शहर के स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक रोगों के अस्पताल में एक महिला की मौत के पीछे कैंसर को कारण बताया गया है।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को की अस्पताल का दौरा किया। इसके एक दिन बाद उन्होंने इस बीमारी की गंभीरता को उल्लेखित करते हुए बुधवार को राष्ट्र को संबोधित किया।

Created On :   26 March 2020 1:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story