नारियल तेल आपके बाल हाइड्रेटेड रखता है और स्कैल्प को नरिश करता है। यह ब्लड सरकुलेशन बढ़ाने में भी मदद करता है। करीब आधा कप नारियल का तेल लें और स्कैल्प पर मसाज करें। 5 मिनट तक मसाज करें। 20 मिनट तक बालों को ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसे शैम्पू से धो लें। हफ्ते में करीब 3 बार ऐसा करें।
- विक्टोरिया मेमोरियल में कार्यक्रम: CM ममता भी होंगी शामिल, केंद्र सरकार का निमंत्रण स्वीकारा
- 11वें दौर की बैठक बेनतीजा, सरकार ने किसानों से दो टूक कहा- इससे बेहतर कुछ नहीं कर सकते, अगली मीटिंग तय नहीं
- पंजाब के CM अमरिंदर का ऐलान, आंदोलन में जान देने वाले किसानों के परिजनों को देंगे 5 लाख और नौकरी
- कांग्रेस ने अर्नब गोस्वामी की वॉट्सएप चैट लीक पर जेपीसी की डिमांड की, जून तक होगा पार्टी प्रेसिडेंट का चुनाव
- ममता सरकार को बड़ा झटका, वन मंत्री राजीब बनर्जी ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया
नारियल तेल के साथ करें इन कॉम्बिनेशन को ट्राई और बढ़ाएं बालों की खूबसूरती

डिजिटल डेस्क। सेहत के लिए नारियल के फायदे तो आपने खूब सुने होंगे। नारियल में कई ऐसे गुण होते हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। बालों के लिए तो नारियल किसी जादू से कम नहीं है। यह बालों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। इसका इस्तेमाल त्वचा रोग, डर्मेटाइटिस, एक्जिमा और स्किन बर्न में किया जा सकता है। नारियल तेल स्ट्रेच मार्क्स हटाने में भी मदद करता है साथ ही इसे होंठ को फटने से बचाने के लिए भी इसे नियमित रूप से होंठों पर लगाया जा सकता है। आइए, आज आपको नारियल तेल के कुछ ऐसे फायदे बताते हैं जिनसे आप अपने बालों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।


आधा कप नारियल के तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। स्कैल्प पर इससे मसाज करें और बाकी बचा हुआ तेल बालों पर लगा लें। इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा आपको हफ्ते में एक बार करने की ही जरूरत है। जहां नारियल तेल से बाल हाइड्रेटेड रहते हैं, वहीं नींबू से कोलेजन प्रॉडक्शन बढ़ता है। इससे बाल जल्दी बढ़ते हैं। स्कैल्प का pH बैलेंस भी बना रहता है।

नारियल और ऐलोवेरा दो ऐसे तत्व हैं जो आपके बालों के सबसे अच्छे दोस्त हैं। यह कॉम्बो बालों में डैंड्रफ, खुजली और ड्राइनेस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए दो चम्मच एलोवेरा जूस को आधे कप नारियल तेल में मिलाएं। इसे एक स्प्रे बॉटल में डाल लें जिससे इसे बालों पर अच्छे से लगा सकें। इसे आप बालों पर लगाकर 4 दिन तक रख सकते हैं।

यह कॉम्बिनेशन बालों के लिए अच्छा कंडीशनर साबित होगा। इससे ड्राइनेस, गंदगी और डैंड्रफ जैसी दिक्कतों से भी छुटकारा मिलेगा और स्कैल्प का pH मेनटेन रहेगा। इसके लिए एक कप नारियल तेल में एक चम्मच ऐपल साइडर विनेगर मिलाएं। इसे कुछ मिनट तक बालों पर लगाएं और फिर शैम्पू से धो लें।

इसके अलावा नारियल तेल का इस्तेमाल गठिया, जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए भी किया जाता है। यह हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम अवशोषित करने की क्षमता में सुधार करता है। यह एक एंटीफंगल और जीवाणुरोधी तेल हैं। साथ ही इसे भोजन पकाने के लिए सबसे सुरक्षित तेल माना जाता है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।