समर हेल्थ: गर्मी में धूप में चलने पर लो हो जाती है एनर्जी, तो करें ये काम, पूरे दिन रहेंगे एक्टिव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी बढ़ने के साथ ही धूप और बढ़ा हुआ तापमान भी हमारी सेहत पर काफी असर डालने लगता है। थोड़ी देर बाहर रहने पर ही थकान, चक्कर या सिर दर्द महसूस होने लगता है। इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी होती है। जब हम धूप में रहते हैं, तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा पसीना निकालता है। इस दौरान पानी के साथ जरूरी तत्व भी बाहर निकल जाते हैं, जिससे कमजोरी और सुस्ती आने लगती है।
कैसे कम होती है शरीर की एनर्जी?
तेज धूप में रहने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और शरीर जल्दी थक जाता है। पानी की कमी होने पर खून का बहाव भी धीमा हो जाता है, जिससे शरीर को जरूरी पोषण और ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं मिल पाता। इस वजह से ही गर्मी में एनर्जी कम हो जाती है।
यह भी पढ़े -गर्मी में आप भी हो जाते हैं डिहाइड्रेशन का शिकार? तो इन उपायों से अभी से रखना शुरू कर दें अपना ख्याल
कैसे रहें धूप में एनर्जेटिक?
भरपूर पानी
सबसे जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। इसके साथ नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी लेना काफी फायदेमंद सकता है। साथ ही ऐसे फल खाएं जिनमें पानी ज्यादा हो, जैसे तरबूज, खीरा या संतरा।
तला-भूना अवॉइड
खाने में हल्की चीजें शामिल करें और ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाना शरीर में गर्मी बढ़ाता है। दही, सलाद और हरी सब्जियां इस मौसम में ज्यादा बेहतर रहती हैं।
धूप से बचें
दोपहर के समय धूप सबसे तेज होती है, इसलिए इस समय बाहर जाने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी हो, तो सिर ढककर निकलें और हल्के कपड़े पहनें।
यह भी पढ़े -गर्मी में बिना एसी के घर को रखना है ठंडा-ठंडा-कूल-कूल? तो यहां देखें ये खास और आसान घरेलू टिप्स
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   18 April 2026 4:56 PM IST












