हेल्थ टिप्स: गर्मी में पेट कर रहा है परेशान? तो इन टिप्स से अपने पेट की परेशानियों से पाएं आराम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आ गया है और इस मौसम में अधिकांश लोगों को पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मौसम में जब भी बदलाव होता है, तो गट हेल्थ पर सबसे पहले असर पड़ता है। पाचन से जुड़ी दिक्कतें होती रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन परेशानियों से जूझ रहे हैं और चाह रहे हैं कि आपका पेट सही रहे तो आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। इसकी मदद से आप आराम से अपने डाइजेशन को सही भी रख पाएंगे, साथ ही आपका पेट भी हल्का रहेगा।
सौंफ
हर रोज खाने के बाद थोड़ी सी सौंफ खाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। सौंफ खाने से खाना पचाने में भी मदद मिलती है। इससे भारीपन, गैस और अपच जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं। साथ ही सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए आपका पेट भी सही रखती हैं और एसिडिटी भी नहीं होती है।
वॉक या योग
अगर अपने डाइजेशन को बिल्कुल हेल्दी रखना है तो हर रोज खाना खाने के बाद वॉक जरूर करें। ऐसा करने से आपके खाने को पचने का भी समय मिलेगा, साथ ही आपका पेट भी सही रहेगा। अगर आप वॉक नहीं कर सकते हैं, तो वज्रासन में भी बैठकर खाने को पचाने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़े -कैसे हों तैयार जिससे न लगे गर्मी और सब रह जाएं देखते? यहां से लें आइडियाज
प्रोबायोटिक
गर्मी के मौसम में अपने खाने में प्रोबायोटिक चीजों को जरूर शामिल करें। ऐसा करने से आपके शरीर में गुड बैक्टीरिया पहुंचते हैं और इससे गट हेल्थ तो सही होती ही है, साथ ही इंटेस्टाइन भी हेल्दी रहती है। इसके लिए आप दही, छाछ, अचार, किमची, कांजी जैसी कई चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
फाइबर
खाना पचाने का सबसे आसान रास्ता है, ज्यादा से ज्यादा फाइबर अपने खाने में शामिल करना। फाइबर शामिल करने से डाइजेशन तो अच्छा होता ही है, साथ ही पेट भी भरा-भरा लगता है। जिससे जंक खाना खाने का मन नहीं करेगा।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   10 April 2026 7:02 PM IST











