हेल्थ टिप्स: गर्मी में आप भी हो जाते हैं डिहाइड्रेशन का शिकार? तो इन उपायों से अभी से रखना शुरू कर दें अपना ख्याल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कई लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। डिहाइड्रेशन में शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। ऐसे में अगर आप अपना ख्याल रखना चाहते हैं और डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होना चाहते हैं या तो डिहाइड्रेशन से परेशान हैं तो आप इन चीजों का उपयोग करके सही हो सकते हैं। इसके लिए आपको शरीर में पर्याप्त मात्रा में तरल चीजें डालनी होंगी। जिससे पानी का स्तर सही रहे।
यह भी पढ़े -चुनाव तैयारी के लिए कार्यकर्ता तैयार करने पर जोर देगी शिवसेना शिंदे, मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने का ऐलान
ऐसे रखें अपना ख्याल
नियमित पानी
डिहाइड्रेशन का सबसे मुख्य कारण कम पानी पीना ही होता है। गर्मी में काफी ज्यादा पसीना आता है इसलिए जितना पानी पिएं उतना ही कम है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
तरल पदार्थ
पानी के अलावा इलेक्ट्रोलाइट्स को भी सही मात्रा में शरीर में डालें। इसमें नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और फ्रूट जूस पिया जा सकता है।
पानी से भरपूर खाना
पानी से भरपूर सब्जियां और फल खाएं, जिससे शरीर में पानी की मात्रा सही से बनी रहे। इसमें आप खीरा, तरबूज, संतरा और पालक जैसी कई चीजें शामिल हैं।
धूप से बचें
धूप में जितना ज्यादा रहेंगे उतना ज्यादा डिहाइड्रेशन होगा। इसलिए ही धूप में ज्यादा ना जाएं और अपना ख्याल रखें। साथ ही नियमित समय से पानी पीते रहें।
कैफीन और शराब से बचें
चाय, कॉफी और शराब जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल भी ना करें। ऐसा करने से आपके शरीर का पानी कम हो जाएगा और डिहाइड्रेशन बढ़ेगा।
ढीले कपड़े
गर्मी में ढीले कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से गर्मी कम लगती है और पसीना भी कम आता है।
यह भी पढ़े -गर्मी के मौसम में बनाना है कुछ खास, तो घर पर बनाएं ये शानदार फ्रूट कस्टर्ड, यहां देखें टिप्स एंड ट्रिक्स के साथ आसान रेसिपी
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   14 April 2026 6:39 PM IST













