ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार ने जीत दर्ज की

Sub Junior National Hockey: Odisha, Andhra Pradesh and Bihar register wins
ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार ने जीत दर्ज की
सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार ने जीत दर्ज की
हाईलाइट
  • सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी: ओडिशा
  • आंध्र प्रदेश और बिहार ने जीत दर्ज की

डिजिटल डेस्क, गोवा। हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, हॉकी आंध्र प्रदेश, हॉकी बिहार और हॉकी अरुणाचल प्रदेश ने बुधवार को यहां 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 के पहले दिन अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के पहले मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने पूल ई में केरल हॉकी पर 14-0 से व्यापक जीत दर्ज की। इरेंगबाम रोहित सिंह (21, 32, 58 मिनट) और आर्यन जेस (37, 44, 52 मिनट) ने गोलों की हैट्रिक लगाई, जबकि संजीत टिर्की (10, 41 मिनट) और योजिन मिंज (30, 47 मिनट) ने ओडिशा हॉकी एसोसिएशन के लिए दो-दो गोल लगाया।

अभिषेक टोपनो (25), रिकी तोंजाम (34), कप्तान अरबिन टोपनो (55) और प्रीतम एक्का (60 मिनट) ने भी शानदार जीत हासिल करने के लिए अपने नाम गोल दर्ज किया।

दूसरे पूल ई मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश ने हॉकी मिजोरम को 13-0 से मात दी। कप्तान मेट्टा साई कुमार (4, 34, 37, 45 मिनट) ने चार गोल किए, जबकि वेंकट नदीमिंती अखिल (22, 27, 46 मिनट) ने हैट्रिक हासिल की। डोडियम सुब्रमण्यम हेमंत कुमार (6, 33 मिनट) ने दो गोल दागे, जबकि यतुरी पवन कुमार (25), थलपका विजय कुमार (29), वेमुलारेड्डी बालाजी (44) और कोट्टे चरण कुमार (60) ने मैच जीतने में अपना एक-एक गोल का योगदान दिया। पूल जी मैचों में हॉकी बिहार ने तेलंगाना हॉकी को 18-0 से हराया, जबकि हॉकी अरुणाचल ने हॉकी जम्मू-कश्मीर को 6-2 से हराया।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   4 May 2022 3:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story