Commonwealth Games: अहमदाबाद करने जा रहा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, 2010 में भारत को पहली बार मिली थी मेजबानी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन भारत में होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिलने जा रही है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स की कार्यकारी बोर्ड ने अहमदाबाद को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स CWG की मेजबानी के लिए नॉमिनेट किया है। ये भारत के लिए गर्व की बात है। 26 नवंबर को ग्लासगो में होने वाली राष्ट्रमंडल खेल की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। बता दें कि, इस रेस में भारत को मेजबानी के लिए नाइजीरिया के अबुजा शहर से रेस चल रही है।
यह भी पढ़े -अहमदाबाद में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भारत और देश के लिए गर्व का क्षण एस. जयशंकर
2010 में भारत को पहली बार मिली थी मेजबानी
कॉमनवेल्थ गेम्स स्पोर्ट्स ने अपने प्रेस रिलीज में कहा, राष्ट्रमंडल खेलों की कार्यकारी बोर्ड ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अहमदाबाद, भारत को मेजबान शहर के रूप में सिफारिश करने का फैसला लिया है। भारत ने अब तक एक बार 2010 में नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की है। कॉमनवेल्थ गेम्स हर चार साल में होता है। पहला कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में हैमिल्टन, कनाडा में आयोजित किया गया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 5 बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की है। 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं एनिवर्सरी भी होगी।
भारत के लिए गर्व का दिन- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पर लिखा, भारत के लिए यह बहुत गर्व और खुशी का दिन है। कॉमनवेल्थ एसोसिएशन द्वारा अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी का अधिकार भारत को देने पर देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई।
2030 में सभी गेम्स शामिल होंगे
IOA इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने कहा, ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ से हटाए गए सभी गेम्स 2030 में शामिल होंगे। इसमें शूटिंग, रेसलिंग, बैडमिंटन, हॉकी, आर्चरी, कबड्डी और खो-खो शामिल किए जाएंगे।
भारत का अब तक का कॉमनवेल्थ सफर
भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास शानदार रहा है। देश ने अब तक 564 मेडल जीते हैं - 203 गोल्ड, 190 सिल्वर और 171 ब्रॉन्ज। ऑस्ट्रेलिया (2596 मेडल) और इंग्लैंड (2322 मेडल) के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत तीसरा सबसे सफल देश है।
Created On :   16 Oct 2025 2:44 PM IST