Neeraj Chopra honored Lieutenant Colonel: ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि, थल सेना प्रमुख भी रहे मौजूद

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि, थल सेना प्रमुख भी रहे मौजूद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं। बुधवार को दिल्ली में अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज को ये उपाधि दी। इस दौरान उनका परिवार मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा, चाचा भीम चोपड़ा और पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रहीं। बता दें कि, हरियाणा में पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे। 2021 में उन्हें सूबेदार बनाया गया। और 2022 में नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली।

नीरज के नाम एक और बड़ी उपलब्धि

भारतीय सेना ने 14 मई को नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी थी। नीरज को यह सम्मान खेल में योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी कमिटमेंट के लिए दिया गया था। राजपत्र के मुताबिक यह नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हुई थी।

यह भी पढ़े -एशियन यूथ गेम्स कबड्डी में भारत ने पाकिस्तान को 81-26 से रौंदा, जानिए मेडल टैली में कैसी है स्थिति?

लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-2 जेवलिन थ्रोअर हैं। वे भारत की ओर से लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में मेडल जीत चुके हैं। नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में भारत को गोल्ड मेडल दिला चुके हैं। 2018 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार, 2021 में खेल रत्न पुरस्कार और 2022 में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। चोपड़ा हाल ही में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक में अपना खिताब बचाने में नाकाम रहे और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे थे।

Created On :   22 Oct 2025 3:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story