सोना तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप: अमेरिकी प्रत्यर्पण के बावजूद गुयाना संसद में एजरुद्दीन मोहम्मद बने विपक्षी नेता

अमेरिकी प्रत्यर्पण के बावजूद गुयाना संसद में एजरुद्दीन मोहम्मद बने विपक्षी नेता
38 वर्षीय एजरुद्दीन मोहम्मद दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में विपक्ष के नेता चुने गए,स्पीकर हाउस मन्जूर नादिर ने विपक्षी नेता के चुनाव पर चिंता जताई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोने की तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में अमेरिकी प्रत्यर्पण का सामना कर रहे 38 वर्षीय एजरुद्दीन मोहम्मद दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना में विपक्ष के नेता चुने गए है। स्पीकर हाउस मन्जूर नादिर ने विपक्षी नेता के चुनाव पर चिंता जताते हुए कहा एक भगोड़े को विपक्षी नेता बनाने की प्रक्रिया कठिन समय के दौर में है। इन सबके बावजूद नादिर ने मोहम्मद को उनके निर्वाचित होने पर बधाई दी।

विपक्ष के नेता बनते ही एजरुद्दीन मोहम्मद ने कहा एक व्यक्ति तब तक निर्दोष है जब तक दोष साबित न हो जाए। मैं गुयाना और गुयाना की जनता की सेवा के लिए तैयार हूं। उन्होंने अपने विरोधियों पर आरोप लगाते हुए कहा उनकी राजनीतिक सफलता की वजह से उन्हें टारगेट किया जा रहा है। आपको बता दें एजरुद्दीन के अमेरिकी प्रत्यर्पण केस की सुनवाई एक मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है।

विपक्षी नेता बनाने के लिए मोहम्मद के समर्थन में WIN के 16 सांसदों और एक अन्य छोटे दल के सांसद ने वोट डाला। इस मतदान के साथ WIN संसद में दूसरा सबसे बड़ा दल बन गया। 6 महीने पहले ही एजरुद्दीन ने वी इन्वेस्ट इन नेशनहुड (WIN) नामक राजनीतिक पार्टी बनाई थी। जो एकदम तेजी से देश का दूसरा सबसे बड़ा दल बन गया।

Created On :   27 Jan 2026 3:11 PM IST

Tags

Next Story