2024 का Nobel Prize: अर्थशास्त्र में कामेर डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को मिला नोबेल पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से कामेर डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को देने की घोषणा हुई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इसका ऐलान किया है। आपको बता दें अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।
डारोन एसमोग्लू
कामेर डारोन ऐसमोग्लू अर्थशास्त्र के एलिजाबेथ और जेम्स किलियन प्रोफेसर हैं। वे अर्मेनियाई मूल के एक तुर्की-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वे 1993 से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ा रहे हैं। ऐसमोग्लू ने 2005 में जॉन बेट्स क्लार्क पदक प्राप्त किया, और एमआईटी ने 2019 में प्रोफेसर के रूप में नामित किया।
साइमन जॉनसन
16 जनवरी, 1963 को जन्में साइमन एच. जॉनसन एक ब्रिटिश अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। जॉनसन पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में सीनियर फेलो हैं। वे एमआईटी स्लोअन स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में उद्यमिता के रोनाल्ड ए. कर्ट्ज प्राध्यापक हैं।
जेम्स ए रॉबिन्सन
1960 में जन्में जेम्स एलन रॉबिन्सन एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिक वैज्ञानिक हैं। वह वर्तमान में ग्लोबल कॉन्फ्लिक्ट स्टडीज के रेवरेंड डॉ. रिचर्ड एल. पियर्सन प्रोफेसर और शिकागो विश्वविद्यालय के हैरिस स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में प्रोफेसर हैं।
पिछले साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार क्लाउडिया गोल्डिन को मिला था। उससे पहले 2022 में तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को ये सम्मान मिला था।
Created On :   14 Oct 2024 6:40 PM IST














