Saudi Arabia News: किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला, 1 भारतीय की मौत 8 घायल, कई उड़ानों के बदले रूट

किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला, 1 भारतीय की मौत 8 घायल, कई उड़ानों के बदले रूट
सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने आज गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी। हमले में एयरपोर्ट को भी नुकसान हुआ है। हमले के बाद रात को कई फ्लाइट के मार्ग बदले गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब में एक एयरपोर्ट पर हमला हुआ, जिसमें एक सऊदी नागरिक की मौत हो गई, जबकि 8 लोगों के घायल होने की खबर है। हमला सऊदी अरब के पूर्वी इलाके में बुधवार देर रात किंग पहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने आज गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी। हमले में एयरपोर्ट को भी नुकसान हुआ है। हमले के बाद रात को कई फ्लाइट के मार्ग बदले गए। सऊदी अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर भारतीय पक्ष मृतक परिवारों से संपर्क साध रहा है। घायलों को लेकर भी भारतीय मिशन नजर बनाए हुए है।

ग्लोबल फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस Flightradar24 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ए्क्स पर बताया कि रात में हमले के बाद कई उड़ानों के रूट डायवर्ट किए गए। दम्माम एयरपोर्ट पर देर रात हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हुई, जबकि दो अन्य भारतीय लोग घायल हुए है। हमले में दो लोगों की मौत हुई है, भारतीय अधिकारी अधिक जानकारी जुटा रहे है।

अभी तक हमले के पीछे की वजह, हमलावरों की पहचान, और हमले से एयरपोर्ट को हुए नुकसान का ब्योरा सामने नहीं आया है। जीएसीए से एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनमें एक सऊदी नागरिक और एक भारतीय नागरिक शामिल हैं। जिन 8 लोगों को घायल बताया जा रहा है उनमें एक सऊदी नागरिक, भारत, यमन और बांग्लादेश के दो -दो नागरिक बताए जा रहे हैं। घायलों में एक व्यक्ति नेपाल का भी शामिल है। सभी घायलो का अस्पताल में इलाज जारी है, घायलों को मामूली से लेकर गंभीर तक चोटें आई हैं। आपको बता दें दम्माम सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत का एक प्रमुख शहर है। यहां का किंग फहद एयरपोर्ट महत्वपूर्ण एयरपोर्ट में गिना जाता है। इस पर हमला बुधवार 21 अक्टूबर की शाम को हुआ था।

Created On :   22 Oct 2026 1:53 PM IST

Tags

Next Story