रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर सकारात्मक अपडेट: शांति वार्ता को नई रफ्तार, अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत से मुलाकात के बाद पुतिन त्रिपक्षीय बातचीत को राजी

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अच्छी खबर मिली है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रही जंग को खत्म करने की कोशिशें रंग लाती हुई दिखाई दे रही हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन वॉशिंगटन और कीव के साथ त्रिपक्षीय बातचीत को दोबारा शुरू करने के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने यह रजामंदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सेंट पीटर्सबर्ग में हुई मुलाकात के दौरान दी है।
यह भी पढ़े -पुतिन के नाम जेलेंस्की का ओपन लेटर, इन देशों में आमने-सामने बैठक करने का दिया सुझाव, क्या जल्द थम सकती है रूस-यूक्रेन की जंग
बातचीत कब से होगी शुरू
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को चलते हुए साढ़े चार साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस संघर्ष को खत्म करने के लिए अमेरिकी प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में स्टीव विटकॉफ की पुतिन के साथ बैठक हुई, जो लगभग तीन घंटे तक चली।
इस बात की पुष्टि पुतिन के विदेशी मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने विटकॉफ के साथ मीटिंग की। इस दौरान यूक्रेन युद्ध पर बातचीत की मेज पर दोबारा आने के लिए सहमति दी। वे 10 नवंबर के बाद कीव और अमेरिका के साथ इस मुद्दे पर फिर से बातचीत शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य संघर्ष खत्म होने के बाद रूस और यूक्रेन के लिए एक मजबूत सुरक्षा व्यवस्था कैसे तैयार की जाए, यह तय करना है।
यह भी पढ़े -रुस ने यूक्रेन पर किया अब तक सबसे भीषण हमला, मिसाइलों के धमाके से दहली राजधानी कीव, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लोगों से की ये अपील
इससे पहले कहां हुई थीं बैठकें
ट्रंप के दूत ने इस बैठक से एक दिन पहले नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और कई यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की थी। इन तमाम बैठकों से संकेत मिलते हैं कि अंतरराष्ट्रीय नेता अमेरिकी नेतृत्व वाले शांति प्रयासों को एक नई गति देने के लिए बेकरार हैं।
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
हालांकि, जानकारों का मानना है कि दोनों देशों के बीच शांति की शर्तों पर काफी मतभेद हैं, क्योंकि रूस और यूक्रेन की सेनाएं युद्ध के मैदान में डटी हैं और लगातार हमले कर रही हैं। इसके बाद ओस्लो बैठक में शामिल रहे फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्सेंडर स्टब ने मंगलवार देर रात बताया कि इस मीटिंग में 'वास्तविक प्रगति' हुई है।
Created On :   21 Oct 2026 10:33 PM IST













