मांग में प्रदर्शन: पाकिस्तान में बलूचिस्तान का विरोध प्रदर्शन, 1600 किमी का पैदल मार्च कर इस्लामाबाद का घेराव

पाकिस्तान में बलूचिस्तान का विरोध प्रदर्शन, 1600 किमी का पैदल मार्च कर इस्लामाबाद का घेराव
  • पाकिस्तानी हुक्मरानों के खिलाफ इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन
  • तेजी से उठ रही अलग बलूचिस्तान की मांग
  • 23 वर्षीय बलूच युवक मोला बख्स की हत्या के बाद विरोध तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान से अलग देश की मांग कर रहे बलूचिस्तान के लोगों ने इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन किया। पाक कब्जित बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तानी हुक्मरानों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बलूचिस्तानी लोगों ने बलूचिस्तान से लेकर इस्लामाबाद तक करीब 1600 किलोमीटर का लंबा मार्च निकाला और पाक राजधानी का घेराव किया हुआ है।

अलग बलूचिस्तान की मांग जब तेजी से उठी जब हाल ही में पाकिस्तान में एक 23 वर्षीय बलूच युवक मोला बख्स की पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने गोली मार कर हत्या कर दी। भारी विरोध का नेतृ्त्व विपक्षी नेता महरंग बलूच कर रहे है। हाल ही उन्हें और उनके समर्थकों को इस्लामाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पाक की राजधानी इस्लामाबाद में भारी विरोध को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस, पानी की बौंछारें और गोलीबारी की।

बलूचिस्तान के लोग पिछले दशक से अलग देश की मांग कर रहे है। जब से अलग देश की मांग उठी है तब से ही बलूचिस्तान के कई लोग गायब हो रहे है। महरंग बलूच ने पाकिस्तान पर आरोप लगाते हुए कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में पुरुषों को गायब किया जा रहा है।

Created On :   24 Dec 2023 6:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story