हिंसा की आग में जल रहा बांग्लादेश: हिंदुओं के घरों को फिर बनाया निशाना, 7 वर्षीय मासूम और दीपू चंद्र की मौत के बाद भी थम नहीं रहे अत्याचार

हिंदुओं के घरों को फिर बनाया निशाना, 7 वर्षीय मासूम और दीपू चंद्र की मौत के बाद भी थम नहीं रहे अत्याचार
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। 7 वर्षीय मासूम की जलकर मौत और दीपू चंद्र हत्याकांड के बाद भी हिंदुओं के घरों को जलाया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं पर अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बांग्लादेश की एक ऑथर ने दिल दहला देने वाला वीडियो शेयर किया है जिसमें बहुत से हिंदुओं के खर आग की लपटों से घिरे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला चटगांव का है।

घर के अंदर था परिवार

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त कट्टरपंथियों ने घर को आग के हवाले किया उस दौरान परिवार अंदर ही मौजूद था। परिवार के सदस्यों के लिए बाहर भाग पाना मुश्किल हो रहा था क्योंकि सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद हो गए थे। बचने के लिए उन्हें बाड़ काट कर निकलना पड़ा। मंगलवार को हुई इस घटना में पालतू जानवरों की मौत की खबर सामने आई है।

कोई गिरफ्तारी नहीं हुई

आपको बता दें कि, कुछ कट्टरपंथियों ने हिंदुओं के घर को निशाना बनाया था। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर आजाद घूम रहे हैं।

7 वर्षीय मासूम की जल कर मौत

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हो रहे हैं। इससे पहले 19 दिसंबर को कुछ कट्टरपंथियों ने लक्ष्मीपुर सदर में एक घर को जला दिया था। एक 7 वर्षीय मासूम की झुलस कर मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

27 वर्षीय युवक की हत्या

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास भालुका में एक हिंदू शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कट्टरपंथियों की भीड़ ने दीपू चंद्र को खूब पीटा और पेड़ पर लटका कर जिंदा जला दिया। दीपू चंद्र पर ईशनिंदा का आरोप लगाया जा रहा है। इस हत्या के बाद हिंदुओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बांग्लादेश और भारत में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और बांग्लादेश के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

Created On :   24 Dec 2025 1:09 PM IST

Tags

Next Story