Tension in Strait of Hormuz: 'अब समुद्री मार्ग को बंद करके अमेरिका को ब्लैकमेल...' ट्रंप ने ईरान के होर्मुज बंद करने पर दी चेतावनी

अब समुद्री मार्ग को बंद करके अमेरिका को ब्लैकमेल... ट्रंप ने ईरान के होर्मुज बंद करने पर दी चेतावनी
अमेरिका और ईरान के बीच समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को लेकर संकट गहराता हुआ नजर आ रही है। अमेरिका की नाकेबंदी के बाद ईरान ने भी इस रास्ते को बंद कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को लेकर संकट गहराता हुआ नजर आ रही है। अमेरिका की नाकेबंदी के बाद ईरान ने भी इस रास्ते को बंद कर दिया है। इसको लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान की इस्लामिक रिपब्लिकन काफी कमजोर हो गया है। वह अब समुद्री मार्ग को बंद करके अमेरिका को ब्लैकमेल करने की स्थित में नहीं है।

युद्ध में पूरा सफाया

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने ट्रंप के बयान के हवाले से लिखा कि ईरान के पास कोई नौसेना और एयरफोर्स नहीं बची है। इसके साथ ही कहा कि उनके सारे नेता भी मारे गए हैं। उनका इस युद्ध में पूरा सफाया हो गया है। लेकिन इसके बाद भी हम उनसे बात रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो होर्मुज स्ट्रेट को फिर से बंद करना चाहते हैं। ये काम वो सालों से करते आ रहे हैं। लेकिन ईरान अब हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि ईरान ने पिछले कुछ सालों में अपने कई सैनिकों को मार दिया है। अब वे किसी भी हालत में बच नहीं पाएंगे।

अमेरिका का नया अभियान

ट्रंप के अलावा अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी सेना आने वाले दिनों में ईरान से जुड़े जहाजों को अपने कब्जे में लेगी। जिसके लिए एक अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही इंटरनेशनल वॉटर एरिया में व्यापारिक टैंकरों को कब्जे में लेने की भी तैयारी है।

होर्मुज बंद को लेकर ईरान ने क्या कहा?

अमेरिका की होर्मुज में नाकेबंदी के बाद ईरान ने भी शनिवार को इसे बंद कर दिया है। इस मार्ग में उसने अपना सैन्य कंट्रोल लागू कर दिया है। ईरानी आईआरजीसी के प्रवक्ता इब्राहिम जुलफागरी ने बताया, "हॉर्मुज की खाड़ी पर कंट्रोल फिर से पहले जैसा कर दिया है। जबतक अमेरिका ईरानी जहाजों पर से पाबंदियां नहीं हटाता, यह खाड़ी उसी तरह बंद रहेगी। ईरान ने साफ कहा है कि यहां गुजरने के लिए अनुमति लेनी पड़ेगी।"

Created On :   19 April 2026 12:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story