होर्मुज में भारतीय झंडे वाले जहाज पर चली गोलियां?: भारत सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, ईरानी राजदूत को किया तलब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के बाद भी वहां पर तनाव बना हुआ है। इस बीच जानकारी मिली है कि ईरानी सुरक्षा बलों द्वारा भारतीय झंडे वाले एक तेल टैंकर पर गोलियां चलाई गई। ये खबर सामने आने पर भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार (18 अप्रैल) को तेहरान के भारत के राजदूत को तलब किया है। ऐसे इसलिए किया है कि इस घटना पर औपचारिक रूप से विरोध दर्ज कराया जाए।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली को कार्यालय में मीटिंग के लिए बुलाया है। इस मीटिंग के दौरान इस घटना पर विरोध दर्ज किया है। मंत्रालय ने यह विरोध शाम 6.30 बजे किया है।
लदा था 20 लाख बैरल इराकी तेल
मिली जानकारी के मुताबिक, एक बड़ा भारतीय जहाज शनिवार को करीब 20 लाख बैरल इराकी कच्चा तेल लेकर पहुंच रहा था। इस दौरान ओमान की खाड़ी के उत्तर में ईरानी नौसेना की तरफ से इसे टारगेट किया गया। वहीं, इस घटना के पहले भी यह जानकारी सामने आई थी कि होर्मज स्ट्रेट से दो भारतीय जहाज, जो जग अर्नव और सनमार होराल्ड को मजबूरन वापस लौटना पड़ा था।
यह भी पढ़े -पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इराक फिर से शुरू करेगा तेल का निर्यात, होर्मुज संकट की वजह से रुकी थी सप्लाई
बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर भारतीय नौसेना ने जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है। ताकि होर्मुज में कोई और दूसरा जहाज तो नहीं फंसा है। हालांकि, भारत के दो ड्रिस्ट्रॉयर, एक फ्रिगेट और दूसरा टैंकर ओमान की खाड़ी में तैनात बताए जा रहे हैं।
ब्रिटिश नौसेना ने जारी किया बयान
गौरतलब है कि ब्रिटेन की नौसेना ने शनिवार को अपने एक बयान में कहा कि ईरानी गनबोट्स ने होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश की, लेकिन कुछ जहाजों पर गोलीबारी की गई। आगे कहा कि व्यापारिक जहाजों को ईरान की तरफ से रेडियो पर संदेश भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि होर्मुज को बंद कर दिया गया है और इस मार्ग को पार करने के लिए ईरानी नौसेना से परमिशन लेनी होगी।
Created On :   18 April 2026 11:15 PM IST









