ईरानी सेना का बड़ा ऐलान!: 'अमेरिकी सैनिकों को जिंदा या मुर्दा लाओ...', इतने डॉलर का मिलेगा इनाम

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और गहरा होता जा रहा है। इस बीच तेहरान ने नया फरमान जारी किया है। इसमें बताया गया है कि अमेरिकी सैनिकों की हत्या और जिंदा पकड़कर सौंपने वाले को इनाम दिया जाएगा। ईरान ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि यह इनाम 30 हजार डॉलर के बराबर होगा। इसके साथ यह भी बताया कि अगर ये काम कोई महिला करती है, तो इनाम की राशि दोगुनी हो जाएगी।
ईरानी सेन्य प्रमुख ने क्या बताया?
अमेरिका और ईरान के बीच हमले 28 फरवरी, 2026 से जारी है। इसके बाद 8 अगस्त, 2026 को ईरानी सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस ऑफर को लेकर कहा कि फाइनेशियल हेल्प में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में उन्हें अनुरोध प्राप्त हुए थे। इसके बाद यह योजना बनाई गई। लेकिन उन्होंने इस बार में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, इस पूरे युद्ध के दौरान ईरान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती नहीं देखने को मिली है। इसकी पुष्टि ईरानी सरकारी एजेंसी IRNA ने अपनी रिपोर्ट में की है।
यह भी पढ़े -मार्केट आउटलुक कच्चे तेल की कीमतें, अमेरिका-ईरान तनाव और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल
हातमी ने ईरान को लेकर क्या कहा?
रिपोर्ट के मुताबिक, हातमी ने बताया कि जो भी व्यक्ति अमेरिकी सैन्यकर्मी को जान से मारता है या उसे पकड़कर उन्हें सौंपता है, तो इस स्थिति में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की सेना उसे 30 हजार डॉलर या 5 बिलियन टोमन के बराबर इनाम देगी। टोमन ईरान की 10 हजार रियाल के बराबर एक अनौपचारिक इकाई होती है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह काम कोई महिला करती है, तो उसे दोगुना इनाम दिया जाएगा।
बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर पहला हमला किया था। इसके बाद से लगातार अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराया हुआ है। दोनों देश लगातार एक-दुसरे पर हमले कर रहे हैं।
Created On :   16 Aug 2026 10:31 PM IST














