ईरान-अमेरिका युद्ध: 'सैन्य और राजनीतिक दोनों मोर्चों से हासिल की जीत' ईरानी संसद अध्यक्ष का बड़ा दावा

सैन्य और राजनीतिक दोनों मोर्चों से हासिल की जीत ईरानी संसद अध्यक्ष का बड़ा दावा
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। इस बीच ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गलिबाफ का एक बड़ा दावा सामने आया है।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। इस बीच ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गलिबाफ का एक बड़ा दावा सामने आया है। उनका कहना है कि तेहरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ हालिया युद्ध में बड़ी जीत हासिल की है। उनके मुताबिक, इस जीत को सैन्य और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर शामिल किया गया है। उन्होंने इस जंग को अमेरिका और इजरायल के लिए एक कायरतापूर्ण बताया है।

युद्ध के शुरुवाती लक्ष्य ध्वस्त?

ईरानी संसद अध्यक्ष का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता उनके देश के लिए गर्व की बात रही है, जिसे उन्होंने जीत का दस्तावेज बताया है। इस डील ने कूटनीतिक मोर्चों पर देश (ईरान) के हितों को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया है। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि दुश्मनों ने जंग की शुरुआत में जिन पैमानों पर लक्ष्य तय किए थे, वे इनमें पूरी तरह से नाकाम रहे। उन्होंने आगे बताया कि ईरान ने अपनी शर्तों के आधार पर कूटनीतिक बातचीत से अपनी बातों को मनवाया है।

ईरानी सैन्य का ऐलान

इस मामले में ईरानी सेना के जनरल स्टाफ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ऐलान किया है कि अमेरिका और इजरायल को पूरी तरह से हरा नहीं देते, जबतक उनका सैन्य अभियान जारी रहेगा। ईरानी सैन्य ने संकल्प लेते हुए कहा कि जब तक दुश्मन पूरी तरह से घुटनों पर नहीं आ जाता, तब तक उनका पीछा किया जाएगा। देश के हितों और सुरक्षा के लिए यह संघर्ष समाप्त नहीं होगा।

IRGC अधिकारी का बड़ा खुलासा

इन सबके बीच ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के एक अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि इस जंग के दौरान उनके देश ने एक नया एयर डिफेंस संरचना बनाई है। उन्होंने बताया कि इस युद्ध के अनुभव से सीख लेते हुए ईरान ने अपनी रणनीतियों, ट्रेनिंग और कमांड सिस्टम को और आधुनिक बना लिया है। इस नए बदलाव की वजह से मिसाइल नेटवर्क पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और सुचारू रूप से काम करने में सहायता मिलेगी।

Created On :   16 Aug 2026 8:21 PM IST

Tags

Next Story