ब्रिटिश: कैबिनेट सचिव पद पर नियुक्त होते ही एंटोनिया रोमियो बनी ब्रिटेन की सबसे बड़ी पहली महिला अधिकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटिश में पहली बार कोई महिला सबसे बड़ी प्रशासनिक अधिकारी बनी है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने एंटोनिया रोमियो को कैबिनेट सचिव पद पर नियुक्त किया है। आपको बता दें कैबिनेट सचिव के रूप में एंटोनिया रोमियो क्रिस वर्मल्ड का स्थान लेनी ,हाल ही में अमेरिका में पीटर मैंडेलसन के ब्रिटिश राजदूत के तौर पर नियुक्त होने के विवाद के चलते क्रिस वर्मल्ड ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
यह भी पढ़े -एपस्टीन फाइल्स की वजह से कीर स्टारमर की PM कुर्सी पर लटकी तलवार! इस पाकिस्तानी मूल की महिला के नाम पर चर्चाएं तेज
रोमियो इस नियुक्ति के साथ ही ब्रिटेन के इतिहास में सबसे बड़े अहम पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। एंटोनिया रोमियो बतौर कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की चीफ पॉलिसी एडवाइजर के रूप में काम करेंगी। पीएम ने ये भी कहा वो उनके पेशेवर रवैये और अपने कार्य के प्रति समर्पण से खासे प्रभावित हैं।
यह भी पढ़े -यादों में गोखले 'प्रोफेसर' के आंकड़ों से डरता था ब्रिटिश वायसराय, शिष्य को बनाया 'महात्मा'
आपको बता दें ब्रिटेन में पीएम के मुख्य नीति सलाहकार के रूप में कैबिनेट सचिव सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक होता है, जो पूरे देश के सिविल सेवकों के प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता है। ब्रिटिश पीएम ने रोमियो की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि वह प्रभाावशाली व शानदार सिविल सेवक रही हैं, वो अपना काम ईमानदारी और जिम्मेदारी से करने में विश्वास रखती है।
Created On :   20 Feb 2026 11:40 AM IST











