अमेरिका-कनाडा संंबंध: ट्रंप की समयसीमा से पहले कार्नी को समझौते की धमकी, क्या आखिरी वक्त में खत्म होगा ट्रेड वॉर

ट्रंप की समयसीमा से पहले कार्नी को समझौते की धमकी, क्या आखिरी वक्त में खत्म होगा ट्रेड वॉर
ट्रंप ने बुधवार दोपहर 12:01 बजे तक समझौता होने की डेडलाइन तय की है। समझौता नहीं होने पर कनाडा से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामान पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को टैरिफ विवाद सुलझाने की धमकी दी है, इसके लिए ट्रंप ने ट समयसीमा तय की है, जो आज बुधवार दोपहर 12:01 बजे खत्म हो रही है। ट्रंप का कहना है कि समझौता नहीं हुआ तो कनाडा से आने वाले करीब 20 अरब डॉलर के सामान पर 50% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। इससे साफ है कि अब दोनों देशों के बीच टैरिफ विवाद निर्णायक दौर में पहुंच गया है।

ट्रंप चाहते है कि कनाडा अधिक से अधिक अमेरिकी सैन्य उपकरण खरीदे, अमेरिका 'गोल्डन डोम' मिसाइल डिफेंस सिस्टम में कनाडा की भागीदारी और महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुंच भी चाहता है। इसके पीछे की वजह चीन से मिलने वाली रणनीतिक खनिज सप्लाई पर अमेरिकी निर्भरता कम करना है।

कनाडाई पीएम मार्क कार्नी और ट्रंप पिछले दो दिनों में दो बार फोन पर बात कर चुके हैं। कार्नी ने बातचीत को 'गहन और नाजुक' बताते हुए सार्वजनिक करने को अनुचित बताया है। दोनों देश अंत समय तक किसी समझौते तक पहुंचने की कोशिश में हैं।

ट्रंप का रुख पारंपरिक अमेरिकी-कनाडाई संबंधों से काफी अलग है। उन्होंने कनाडाई उत्पादों पर कई टैरिफ लगाए हैं और कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने जैसी टिप्पणियां भी की हैं। इन नीतियों से कनाडा में अमेरिका के प्रति नाराजगी बढ़ी है और सरकार पर ट्रंप के सामने कड़ा रुख अपनाने का दबाव है। अमेरिका ने हॉकी स्टिक, टंग डिप्रेशर समेत कई उत्पादों पर टैरिफ लगाया हैं।

अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर ये कोई नया विवाद नया नहीं है। टैरिफ विवाद के बाद भी दोनों देश करीबी सहयोगी और प्रमुख व्यापारिक साझेदार हैं। सॉफ्टवुड लकड़ी, डेयरी बाजार और अन्य उत्पादों के व्यापार को लेकर लंबे समय से दोनों के बीच मतभेद हैं।

दोनों देशों की करीब 5,525 मील लंबी सीमा से हर दिन करीब 3.3 लाख लोग और करीब 2 अरब डॉलर का सामान गुजरता है। कनाडा के कुल माल निर्यात का लगभग 72% यूएस में जाता है। इसलिए किसी बड़े ट्रेड वॉर का असर दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ सकता है।

Created On :   19 Aug 2026 11:17 AM IST

Tags

Next Story