पाकिस्तान में टला बड़ा ट्रेन हादसा: जैकोबाबाद के पास ट्रैक पर धमाका, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के क्वेटा जानी वाली एक ट्रेन बम धमाके की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई है। धमाका जैकोबाबाद के पास ट्रेन के पहुंचने से कुछ ही समय पहले हुआ है, जिस वजह से पटरी को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर जाफर एक्सप्रेस को जैकोबाबाद रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया।
यह भी पढ़े -पाकिस्तान सरकार इमरान खान को अस्पताल भेजने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करेगी
पुलिस ने घटना पर दी जानकारी
पुलिस ने इस घटना को लेकर बताया कि अज्ञात हमलावरों ने जैकोबाबाद सदर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले अब्दुल्ला लशारी गांव के पास सोमरा ब्रांच इलाके में रेलवे ट्रैक के पास एक विस्फोटक उपकरण लगाया गया था। जाफर एक्सप्रेस के पहुंचने से पहले वहां पर ब्लास्ट हो गया। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन पेशावर से क्वेटा की तरफ बढ़ रही थी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही मौके लिए रेलवे और सुरक्षा अधिकारी तुरंत पहुंचे। वहीं, सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। इस वजह से ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई।
यह भी पढ़े -बलोच नेताओं की ट्रंप से अपील,'बलूचिस्तान पर बम बरसाने वाले पाकिस्तान से अमेरिका मांगे जवाब'
बलूच संगठन ने ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी!
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस धमाके के जिम्मेदारी बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (BRG) संगठन ने ली है। उसने दावा करते हुए बताया कि उसके लड़ाकों ने जैकोबाबाद क्षेत्र में रेलवे ट्रैक को टारगेट किया गया था। बीआरजी प्रवक्ता दोस्तैन बलोच ने अपने बयान में दावा किया है कि संगठन के सदस्यों ने जैकोबाबाद में रेलवे ट्रैक के पास विस्फोटक लगाने का काम किया था। उन्होंने आगे बताया कि धमाके की वजह से पटरी को गंभीर नुकसान हुआ है।
संगठन प्रवक्ता ने इसी प्रकार के आगे भी हमले जारी रखने की धमकी दी है। उनका कहना है कि बलूचिस्तान की कथित 'पूर्ण आजादी' तक लगातार उनके हमले जारी रहेंगे। हालांकि, संगठन के इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
ब्लास्ट की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मौके पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें पहुंच गई हैं। इसके बाद इलाके को सुरक्षित करने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक को कितना नुकसान हुआ है, उसका आंकलन किया जा रहा है।
Created On :   19 Aug 2026 11:15 PM IST











