US News: न्यू मेक्सिको ने फेंटेनाइल विवाद पर मुकदमे की दी धमकी, न्याय विभाग की समीक्षा जारी

न्यू मेक्सिको ने फेंटेनाइल विवाद पर मुकदमे की दी धमकी, न्याय विभाग की समीक्षा जारी
फेंटेनाइल को व्हाइट हाउस ने 'सामूहिक विनाश का हथियार' घोषित किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में फेंटेनाइल एक विवादित विषय बना हुआ है। न्यू मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल राउल टोरेज ने न्याय विभाग पर मुकदमा करने की धमकी दी तो अमेरिकी न्याय विभाग के आंतरिक निगरानीकर्ता ने DEA की विवादास्पद रणनीति की समीक्षा की बात कही है। यह समीक्षा एसोसिएटेड प्रेस की उस जांच के बाद सामने आई है, जिसमें DEA एजेंटों ने न्यू मैक्सिको में फेंटेनाइल खेपों की निगरानी की, पर उन्हें जब्त नहीं किया।

व्हिसलब्लोअर डेविड हॉवेल ने अमेरिकी अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने न्यू मैक्सिको में "समुदाय को जहर दिया"। मुकदमा और समीक्षा की बात सामने आने के बाद दो अन्य व्हिसलब्लोअर भी इस मामले में सामने आए हैं।

आपको बता दें अमेरिकी व्हाइट हाउस ने फेंटेनाइल को 'सामूहिक विनाश का हथियार' घोषित किया है। वर्तमान और पूर्व एजेंटों ने इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए इसे जुआ बताया है। अमेरिकी की इस समीक्षात्मक रणनीति में बड़े नशीले पदार्थों के तस्कर (Narcotics smugglers) के खिलाफ मामले बनाने के लिए फेंटेनाइल को सड़कों पर जाने दिया गया।

Created On :   18 Aug 2026 4:16 PM IST

Tags

Next Story