राष्ट्रपति चुनाव 2026: हकाइंदे हिचिलेमा फिर जीते चुनाव, अफ्रीकी देश जाम्बिया में हिचिलेमा का होगा दूसरा कार्यकाल

हकाइंदे हिचिलेमा फिर जीते चुनाव, अफ्रीकी देश जाम्बिया में हिचिलेमा का होगा दूसरा कार्यकाल
जाम्बिया के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की आज 18 अगस्त, 2026 को घोषणा की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफ्रीकी देश जाम्बिया में निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का ऐलान किया, नतीजों में राष्ट्रपति हकाइंदे हिचिलेमा दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए हैं। चुनाव आयोग की अध्यक्ष म्वांगाला जालूमिस ने हिचिलेमा को राष्ट्रपति-निर्वाचित घोषित किया।

जाम्बिया निर्वाचन आयोग ने आज मंगलवार 18 अगस्त, 2026 को इसकी घोषणा की। उन्हें 14 अगस्त को हुए राष्ट्रपति चुनाव का सीधा विजेता घोषित किया गया। हिचिलेमा ने 51 फीसदी से अधिक वोट प्राप्त किए। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, हिचिलेमा को 2,965,326 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रायन मुंडुबिले को 1,856,217 वोट प्राप्त हुए। ब्रायन मुंडुबिले ने अपने घर पर पुलिस छापे और जानलेवा हमले का आरोप लगाया। आपको बता दें चुनाव की रात कई विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया, और उन पर पुलिस ने राज्य सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया।

चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को होने वाली मतगणना को मतदान अधिकारियों पर हमले और मतपत्रों की चोरी के चलते रोक दिया गया था। बाद में मतगणना को कड़ी सुरक्षा में फिर से शुरू किया गया।

Created On :   18 Aug 2026 3:20 PM IST

Tags

Next Story