मिडिल ईस्ट तनाव: जंग के 7 महीने बीतने के बावजूद ट्रंप के तेवर गरम, ईरान की इस गुस्ताखी पर गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

जंग के 7 महीने बीतने के बावजूद ट्रंप के तेवर गरम, ईरान की इस गुस्ताखी पर गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच सोमवार को सोशल मीडिया ट्रूथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक मैसेज जारी किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच सोमवार को सोशल मीडिया ट्रूथ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक मैसेज जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'उनका पहला और हमेशा रहने वाला लक्ष्य यही है कि ईरान किसी भी सूरत में परमाणु हथियार न बना सके।'

ट्रंप ने ईरान को दिया सख्त मैसेज

दरअसल, ट्रंप का कहना है कि ईरान के पास किसी भी रूप या तरीके से परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे अपना पहला और हमेशा रहने वाला लक्ष्य बताया। इसके अलावा उन्होंने लोगों का ध्यान इस मुद्दे की ओर केंद्रित करने के लिए धन्यवाद किया है।

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि ईरान को हराने के बाद वह जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का क्षेत्र घोषित करेंगे। होर्मुज, जो कि अहम समुद्री रास्तों में शामिल है। दुनिया के करीब पांचवें हिस्से का तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। ऐसे में इस इलाके को लेकर किसी बड़े फैसले का असर दूसरे देशों पर भी पड़ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने उनकी इस धमकी को 'बकवास' बताया है। दोनों देशों के बीच जून में हुआ समझौता भी रविवार को खत्म हो चुका है। ईरान ने होर्मुज से आवाजाही रोक रखी है, जबकि अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों के पास नौसैनिक नाकाबंदी कर रखी है। इससे ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।

ट्रंप के बयान से मिडिल ईस्ट में बढ़ रहा तनाव

मालूम हो कि, 28 फरवरी से जारी युद्ध के बाद से ट्रंप कई बार ईरान पर हमले की वार्निंग देते आए हैं। हालांकि, कुछ मौकों पर उन्होंने आखिरी समय में अपना रुख बदला। उन्होंने ईरान के साथ बातचीत की तुलना शतरंज के खेल से भी की है।

लिहाजा, अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या अमेरिका वाकई होर्मुज को अपना क्षेत्र घोषित कर पाएगा? डोनाल्ड ट्रंप के इस कड़े रुख से साफ है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

Created On :  

Tags

Next Story