US News: राष्ट्रपति ट्रंप ने विवादित परियोजना को रोका, बिग बेंड नेशनल पार्क में अब नहीं बनेगी सीमा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक विवादित परियोजना पर रोक लगा दी है। ट्रंप प्रशासन ने बिग बेंड राष्ट्रीय पार्क में सीमा परियोजना के निर्माण पर अस्थायी बैन लगा दिया है। आपको बता दें बिग बेंड एक राष्ट्रीय उद्यान है, और इसकी सीमा परियोजना विवादों में घिरी हुई थी। जिसे अब यूएस प्रेसिडेंट ने रोक दिया है।
परियोजना को आलोचकों के कड़े द्विदलीय विरोध का सामना करना पड़ा है। आलोचकों का कहना है कि यह क्षेत्र एक प्राचीन (Environmental zone) पर्यावरणीय भू-भाग है। आलोचकों का कहना है कि पर्यावरणीय इलाके का कठिन और दूरस्थ इलाका पहले से ही प्रवासियों और तस्करों को रोकता है। इसलिए दीवार बनाने की जरुरत नहीं है।
बताया जा रहा है कि विवादास्पद सीमा परियोजना का निर्माण अस्थायी रूप से रोकने का फैसला एजेंसी प्रमुख के टेक्सास दौरे के बाद 'जमीनी मूल्यांकन' के बाद लिया है। ये भी कहा जा रहा है कि यह परियोजना दक्षिणी टेक्सास में नेशनल पार्क से होकर गुजरनी थी। उनके मुताबिक यह परियोजना इस अहम क्षेत्र को बिगाड़ रही है।
Created On :   18 Aug 2026 1:39 PM IST











