Pakistan News: कश्मीर में 10 हजार आतंकी भेजने का दावा, पाकिस्तान में लश्कर आतंकी ने खोली हाफिज सईद की पोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक आतंकी के भाषण का वीडियो सामने आने के बाद कश्मीर में आतंकवाद को लेकर बड़ा दावा किया गया है। वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े नसीर मदनी ने हाफिज सईद का जिक्र किया। उसने दावा किया कि कश्मीर में आतंकियों को भेजा गया था। मदनी के मुताबिक, हाफिज सईद ने करीब 10 हजार लोगों को कश्मीर के लिए भेजा था। भाषण के दौरान उसने हाफिज सईद की तारीफ भी की। इस बयान के बाद पाकिस्तान से कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लेकर पुराने आरोप फिर चर्चा में आ गए हैं।
यह भी पढ़े -मुंबई पहुंचे अमेरिकी राजदूत गोर ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, भारत-यूएस संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा
मंच से किया बड़ा दावा
सामने आए वीडियो में नसीर मदनी हाफिज सईद की बात करता नजर आ रहा है। वह दावा करता है कि हाफिज सईद ने बड़ी संख्या में लोगों को कश्मीर भेजा था। उसके अनुसार, करीब 10 हजार लोगों को इस काम के लिए तैयार किया गया था। मदनी ने अपने भाषण में इसे कुर्बानी से जोड़कर बताया।
हाफिज सईद की भी चर्चा
मदनी ने हाफिज सईद की जेल में बंद होने का भी जिक्र किया। उसने कहा कि सईद को सजा दी गई और वह जेल में है। भाषण में उसने सईद के कामों की तारीफ की। वीडियो सामने आने के बाद उसके इस बयान को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
आतंकवाद को लेकर फिर सवाल
नसीर मदनी के दावे के बाद कश्मीर में आतंक फैलाने वाले संगठनों को लेकर सवाल फिर उठने लगे हैं। खासकर लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क और उसकी गतिविधियों पर चर्चा तेज हो गई है।
Created On :   18 Aug 2026 2:22 PM IST










