ब्रिक्स ईडब्ल्यूजी बैठक: भारत आज पर्यावरण पर मीटिंग की करेगा मेजबानी, कई मुद्दों पर होगी चर्चा ? कल ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की होगी बैठक

भारत आज पर्यावरण पर मीटिंग की करेगा मेजबानी, कई मुद्दों पर होगी चर्चा ? कल ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की होगी बैठक
ईडब्ल्यूजी के वरिष्ठ अधिकारियों और जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास पर संपर्क समूह बैठक का यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहा है। इस बार की थीम- भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सोमवार 17 अगस्त को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स के पर्यावरण कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) के वरिष्ठ अधिकारियों और जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास पर संपर्क समूह की मेजबानी करेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में उद्घाटन सत्र होगा। इसके बाद ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह (ईडब्ल्यूजी) और जलवायु परिवर्तन तथा सतत विकास पर संपर्क समूह की प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। मंगलवार को ब्रिक्स के पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक होगी।

इस बार के कार्यक्रम की थीम भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' रखा गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि बैठक में समूह के सदस्य देशों के पर्यावरण मंत्री, सीनियर अफसर , नीति बनाने वाले लोग और एक्सपर्ट शामिल होंगे। बैठक में अहम और गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही देशों के बीच सहमति बनाने और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर भी काम किया जाएगा।

पर्यावरण मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में अंतिम दस्तावेज के परिणाम पर चर्चा भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त अलग-अलग जरूरी विषयों पर भी चर्चा होगी। इन चर्चाओं का मकसद यह दिखाना है कि ब्रिक्स के सभी मेंबर्स देश पर्यावरण संरक्षण में सहयोग और सतत विकास के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कब बना ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह ?

ब्रिक्स पर्यावरण कार्य समूह की शुरुआत 2015 में मॉस्को में पहली ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की मीटिंग के दौरान हुई थी। इसके मंच के जरिए पर्यावरण से जुड़ी मूल और महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर काम कर सकें। अपने अनुभव एक-दूसरे के साथ साझा कर सकें। अच्छी और सफल कार्यप्रणालियों यानी बेहतर तरीकों को साझा कर सकें। सभी सदस्य देशों की मिलकर की जाने वाली पर्यावरण संबंधी कार्रवाई को मजबूत कर सकें।

जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर संपर्क समूह की स्थापना 2024 में की गई थी। जिसका उद्देश्य द ब्रिक्स के सदस्य देशों के बीच जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर सहयोग के लिए एक सिस्टम तैयार करना है।

Created On :   17 Aug 2026 10:17 AM IST

Tags

Next Story