Somalia News: सुरक्षाबलों ने क्रूर आतंकी संगठन अल-शबाब के हमले को किया नाकाम, मुठभेड़ में 30 आतंकियों का मार गिराया

सुरक्षाबलों ने क्रूर आतंकी संगठन अल-शबाब के हमले को किया नाकाम, मुठभेड़ में 30 आतंकियों का मार गिराया
एसएनएएफ की भिड़ंत लाफ्टागरीन के वफादार हथियारबंद मिलिशिया और अल-शबाब के सदस्यों से हुई। इससे एक दिन पहले भी अल-शबाब आतंकी संगठन के आठ चरमपंथियों को मार गिराया, जिनमें तीन सीनियर कमांडर भी शामिल थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमालिया में सुरक्षाबलों ने 30 आतंकियों को मार गिराया। मिली जानकारी के मुताबिक सोमाली नेशनल आर्म्ड फोर्सेज ने बैदोआ सिटी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने खूंखार आतंकी संगठन अल-शबाब के हमले को नाकाम कर दिया।

सोमाली सैनिकों का मार्च से ही शहर पर नियंत्रण है, बैदोआ पर उनका कब्जा है, उन्होंने लाफ्टागरीन को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। एसएनएएफ की भिड़ंत लाफ्टागरीन के वफादार हथियारबंद मिलिशिया और अल-शबाब के सदस्यों से हुई। इससे एक दिन पहले भी अल-शबाब के आठ चरमपंथियों को मार गिराया, जिनमें तीन सीनियर कमांडर भी शामिल थे।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने मंत्रालय के हवाले से मिली जानकारी के हवाले से लिखा है कि हमलावर गुट में अल-शबाब के चरमपंथी और साउथवेस्ट स्टेट के राष्ट्रपति अब्दिअजीज हसन मोहम्मद लाफ्टागरीन के वफादार उग्रवादी शामिल थे। सोमालिया रक्षा मंत्रालय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन सोमवार की सुबह हथियारबंद लोगों ने गाड़ियों में लगे सुरक्षा चौकियों पर वार किया।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'एसएनएएफ ने बैदोआ की सुरक्षा और स्थिरता को अस्थिर करने की हमलावरों की कोशिश को पारंगत और निर्णायक ढंग से जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया और आतंकी हमले को नाकाम किया। आतंकियों के हथियार और गाड़ियों को जब्त कर लिया हैं। सैन्य बलों की ओर से शहर को सुरक्षित करने तथा बैदोआ के कुछ हिस्सों में बचे हुए लड़ाकों का पता लगाने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं।

Created On :   18 Aug 2026 1:38 PM IST

Tags

Next Story