BRICS Summit 2026: PM मोदी और जिनपिंग की मुलाकात के बाद चीन का संदेश, भारत के साथ साझेदारी पर दिया जोर

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। भारत में दो दिवसीय ब्रिक्स समिट का आयोजन नई दिल्ली में हुआ था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक हुई थी। इसको लेकर चीन के विदेश मंत्रालय ने अहम बयान जारी किया है। इस दौरान मंत्रालय ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और आने वाले समय में दोनों देशों के बीच रिश्तों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दोनों नेताओं की बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि चीन के साथ रिश्तों को लेकर भारत का दृष्टिकोण किसी तीसरे पक्ष के प्रभाव से मुक्त है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपनी जमीन पर किसी भी ताकत को चीन-विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं करने देगा।
इन मुद्दों पर चर्चा
वांग यी ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की बैठक को लेकर कहा कि दोनों नेताओं ने इस दौरान चीन-भारत के संबंधों पर चर्चा की। इस दौरान रणनीतिक, दीर्घकालिक और दिशा-निर्देश तय करने वाले मुद्दों पर खुलकर और विस्तार से बात की गई। साथ ही, इस मीटिंग में सहमति बनी है कि भारत और चीन को साझेदार होना चाहिए। चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे की अच्छाइयों का फायदा उठा सकते हैं और सफलता पाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग कर सकते हैं।
ब्रिक्स की अध्यक्षता का किया समर्थन
चीन के विदेश मंत्री ने बताया कि इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए साथ मिलकर काम करने पर सहमति दी है। इसके साथ ही, ब्रिक्स की बारी-बारी से मिलने वाली अध्यक्षता के लिए समर्थन करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि इस दौरान व्यापक तौर पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया।
यह भी पढ़े -18 सितंबर को जेडीयू विधायकों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम, सत्र से पहले नियमों की दी जाएगी जानकारी श्रवण कुमार
सीमा से जुड़े विवादित मुद्दों पर क्या कहा?
वांग यी ने बताया कि इस मीटिंग के दौरान चीन और भारत ने अपील की है कि आपसी सम्मान और समझदारी की राजनीतिक सूझबूझ का उपयोग करके रुकावटों को दूर करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही, द्विपक्षीय संबंधों और सीमा से जुड़े विवादों को मिलकर निपटाने का आग्रह किया। इससे दोनों देशों के रास्ते एक-दूसरे के लिए मजबूत होंगे और सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनी रहेगी।
Created On :   15 Sept 2026 12:28 AM IST













