Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग में फिर दिखी शांति की उम्मीद, जेलेंस्की ने रखी बड़ी शर्त

रूस-यूक्रेन जंग में फिर दिखी शांति की उम्मीद, जेलेंस्की ने रखी बड़ी शर्त
रूस-यूक्रेन जंग के बीच तनाव घटाने की उम्मीद बढ़ी है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस हमले रोके तो यूक्रेन भी ऊर्जा ठिकानों पर कार्रवाई रोक सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को रोकने की कोशिश एक बार फिर चर्चा में है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उनका देश तनाव कम करने के लिए तैयार है। इसके लिए रूस को भी यूक्रेन के जरूरी ठिकानों पर हमले रोकने होंगे। जेलेंस्की चाहते हैं कि इस फैसले के लिए मजबूत और लंबे समय की गारंटी मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि कुछ दिन के लिए होने वाला समझौता ही काफी नहीं होगा। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद सामने आई है जिसमें उन्होंने दोनों देशों के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने की बात कही थी।

जेलेंस्की ने रखी बड़ी शर्त

जेलेंस्की ने कहा कि अगर अमेरिका और दूसरे देश यह पक्का कर दें कि रूस यूक्रेन के जरूरी ढांचे पर हमला नहीं करेगा तो कीव भी रूस के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाना रोक सकता है। उनका कहना है कि फैसला लंबे समय तक चलना चाहिए।

ट्रंप ने भी हमले रोकने की अपील की

डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की से रूस की तेल रिफाइनरियों और ईंधन से जुड़े ठिकानों पर हमले बंद करने को कहा था। ट्रंप के मुताबिक, इन हमलों से ईंधन की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। हालांकि, रूस की ओर से इस मामले पर तुरंत कोई जवाब नहीं आया।

पहले भी टूट चुके हैं समझौते

रूस और यूक्रेन के बीच पहले भी कई बार हमले रोकने की कोशिश हुई है। लेकिन कुछ ही समय बाद हालात फिर बिगड़ गए। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर नियम तोड़ने का आरोप लगाया। इसलिए इस बार यूक्रेन ऐसा समझौता चाहता है जो लंबे समय तक चले। फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के बीच कोई पक्का समझौता हुआ है या नहीं।

Created On :   15 Sept 2026 9:47 AM IST

Tags

Next Story