Iran–Israel War: 827 लोगों की वतन वापसी, ऑपरेशन सिंधु के तहत नेपाल और श्रीलंका के भी नागिरकों लाया जाएगा भारत, ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने दी बड़ी जानकारी

827 लोगों की वतन वापसी, ऑपरेशन सिंधु के तहत नेपाल और श्रीलंका के भी नागिरकों लाया जाएगा भारत, ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने दी बड़ी जानकारी
  • ऑपरेशन सिंधु के तहत नेपाल और श्रीलंका के भी नागिरकों लाया जाएगा भारत
  • ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने दी बड़ी जानकारी
  • अब तक कुल 827 भारतीय नागिरकों की सुरक्षित वापसी- रणधीर जायसवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से लगातार भारतीय नागिरकों को वापस देश ला रही है। इस बीच शनिवार (21 जून) की शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर ईरान में फंसे 310 और भारतीय नागरिकों वापस लाया गया है। ये सभी नागरिक ईरान के मशहद से लाए गए हैं। विमान ने भारतीय समय के मुताबिक, शनिवार (21 जून) की शाम 4.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

इधर, ईरान में भारतीय दूतावास की ओर से एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। जिसके मुताबिक, नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर उनके नागिरकों को ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत लाया जाएगा। नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा ने भारत की ओर से किए गए इस मदद के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार जताया है। उन्होंने इसे भारत और नेपाल के बीच मजबूत रिश्तों के उदाहरण के तौर पर बताया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय नागिरकों की सुरक्षित वापसी पर शनिवार को सोशल मीडिया मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने ईरान से लौटे भारतीय नागरिकों की तस्वीर भी साझा की है। इस फोटो में भारत पहुंचने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है।

जायसवाल ने अपने पोस्ट में लिखा- ईरान के मशहद से 310 भारतीय नागरिकों को लेकर एक और विमान 21 जून को शाम 4.30 बजे नई दिल्ली पहुंची। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा- ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 827 भारतीय नागिरकों की सुरक्षित वापसी हो चुकी है।

बता दें कि, शनिवार को भी ऑपरेशन सिंधु के तहत तीन बजे 517 भारतीय नागरिकों को लेकर तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से एक अन्य विमान नई दिल्ली में लैंड हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने एक अन्य पोस्ट में कहा कि ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे सभी भारतीय नागिरकों को सुरक्षित वापस उनके घर लाया जा रहा है। भारत सरकार ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और इजरायल-ईरान के बीच जारी संघर्ष के दौरान भारतीय नागरिकों को वापस देश लाने की कवायद तेज कर दी है।

Created On :   21 Jun 2025 10:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story