कांगो में तेजी से बढ़ रहा इबोला का प्रकोप!: स्वास्थ्य अधिकारी भी फेल? 1,000 से ज्यादा लोगों की गई जान

स्वास्थ्य अधिकारी भी फेल? 1,000 से ज्यादा लोगों की गई जान
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में इबोला तेजी से फैल रहा है। जानकारी के मुताबिक, यहां पर 1,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

डिजिटल डेस्क, किंशासा। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में इबोला तेजी से फैल रहा है। जानकारी के मुताबिक, यहां पर 1,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इबोला वायरल इतिहास के सबसे तेजी से फैलने वाला प्रकोप माना जा रहा है। इन मौतों की पुष्टि घाना के एक स्वास्थ्य सम्मेलन में डॉक्टर ने की है।

इन मौतों के पीछे की वजह?

इस सम्मेलन का आयोजन बुधवार को हुआ था, जहां पर अफ्रीका सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के महानिदेशक डॉ. जीन कासेया कहते हैं कि अब तक कांगो में 1,031 लोगों की इबोला से मौत हो गई है। उन्होंने कहा, "ये लोग मर रहे हैं। वे इसलिए मर रहे हैं क्योंकि हमारे पास वैक्सीन नहीं हैं, दवाएं नहीं हैं और फंड नहीं है।"

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़ें

वहीं, कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में ताजा जानकारी जारी की है। मंत्रालय का कहना है कि सोमवार तक इबोला के 2,473 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से कम से कम 737 मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया या अस्पताल में भर्ती है।

इबोला प्रकोप की शुरुआत?

इन सबके बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि इबोला प्रकोप का वास्तविक दायरा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों की तुलना में दो से चार गुना बड़ा हो सकता है। संगठन के मुताबिक, इस प्रकोप की शुरुआत 15 मई से हुई हैं। इसके बाद से यह तेजी से फेल रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी भी इसकी सफ्तार को नहीं भाप सके हैं।

इस प्रकोप को लेकर अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि 80 फीसदी नए मामले संक्रमण की ज्ञात चेन के बाहर सामने आए हैं। इससे यह संकेत मिलते हैं कि प्रकोप स्वास्थ्य अधिकारियों के जरिए भी नहीं ट्रैक किया जा रहा है, इससे पहले ही उसकी गति बढ़ जाती है।

Created On :   23 July 2026 6:36 PM IST

Tags

Next Story