Trump's Tariff: राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत समेत 17 देशों के सामान पर लगाया अतिरिक्त टैरिफ

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, भारत समेत 17 देशों के सामान पर लगाया अतिरिक्त टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 17 देशों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जबरन मजदूरी यानी फोर्स्ड लेबर से जुड़े सामान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका ने भारत से आने वाले कुछ सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन समेत कुल 17 देशों पर भी यह टैरिफ लगाया गया है। नया टैरिफ शुक्रवार 24 जुलाई से लागू होगा।

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के मुताबिक, यह फैसला ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत लिया गया है। अमेरिका का कहना है कि जिन देशों ने फोर्स्ड लेबर से बने सामान के आयात को रोकने के लिए पर्याप्त सख्ती नहीं दिखाई उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है। इस फैसले से पहले अमेरिका ने अपने 60 व्यापारिक साझेदार देशों की समीक्षा की थी।

ट्रंप ने टैरिफ लगाने पर क्या कहा?

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने कहा कि इस कदम का मकसद मानवाधिकारों के उल्लंघन और गलत व्यापारिक तरीकों पर रोक लगाने के लिए दबाव बढ़ाना है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें व्यापार प्रतिनिधि की ओर से इन देशों के सामान पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने की सलाह दी गई थी। इसके जरिए अमेरिका चाहता है कि संबंधित देश फोर्स्ड लेबर से जुड़े सामान पर अपने नियमों को और सख्ती से लागू करें।

भारत-पाकिस्तान समेत इन देशों पर लगा टैरिफ

अमेरिका ने भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अर्जेंटीना, कंबोडिया, कनाडा, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, इंडोनेशिया, जॉर्डन, मलेशिया, मेक्सिको, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। वहीं कुछ दूसरे देशों के लिए यह दर 12.5 प्रतिशत रखी गई है।

भारत पर पहले लगना था 12.5 प्रतिशत टैरिफ

भारत पर शुरुआत में 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात थी। हालांकि, एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक लेबर प्रैक्टिस को लेकर हुई सकारात्मक बातचीत के बाद भारत को कम टैरिफ वाले स्लैब में रखा गया। इसके बाद ट्रेड एक्ट 1974 के सेक्शन 301 के तहत भारत के लिए टैरिफ की दर 10 प्रतिशत तय की गई।

Created On :   24 July 2026 10:40 AM IST

Tags

Next Story