अमेरिका: वेनेजुएला प्रेसिडेंट मादुरो की सुनवाई, अगले साल 2027 की पहली जून से ट्रायल चलाने का कोर्ट ने दिया फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के खिलाफ अगले साल 2027 के पहली जून से कोर्ट में ट्रायल चलेगा। बीते दिन कोर्ट पहुंचे मादुरो केस में एक अमेरिकी जज एल्विन हेलरस्टीन ने ये फैसला सुनाया। 15 मिनट की हुई सुनवाई में जज ने दोनों पक्ष के वकीलों को सुनने और उनके कहने पर ट्रायल चलाने का फैसला लिया। 5 जनवरी को अपनी पहली पेशी में मादुरो ने ड्रग तस्करी से जुड़े सभी आरोपों में खुद को निर्दोष बताया।
यह भी पढ़े -वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की आज कोर्ट में सुनवाई, अमेरिकी सैन्य गतिविधि का करेंगे विरोध
मादुरो की ओर से पेश वकील, बैरी पोलाक ने स्थानीय मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि वह पहले संप्रभु प्रतिरक्षा के आधार पर आरोप को चुनौती देंगे क्योंकि अगर वह सफल होता है, तो मादुरो का केस आगे नहीं लड़ना पड़ेगा।
मादुरो के वकील ने कोर्ट में जज पर आरोप खारिज करने के लिए प्रेशर बनाए रखा। और इसके पक्ष में तर्क दिया है कि यूएस, वेनेजुएला सरकार के फंड को उनकी कानूनी फीस देने से रोका, लेकिन जज ने इन सभी आरोपों के बाद भी केस खारिज करने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़े -वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ PM मोदी ने की मुलाकात, लॉन्ग-टर्म ऊर्जा साझेदारी पर की विस्तृत चर्चा
आपको बता दें साल के शुरुआती जनवरी महीने की तीन तारीख को दिनों में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर उनके काराकस स्थित आवास पर हमला किया और मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में ले गए। इस अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से विश्व के कई देश हैरान रह गए। और दुनियाभर में इसकी कड़ी आलोचना हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस केस को गंभीर चिंताओं वाला बताया।
Created On :   23 July 2026 4:13 PM IST









