नेपाल में अहम बैठक!: PM बालेन शाह ने अपने ही नियम को तोड़ा! भारत और चीन के राजदूतों के साथ करेंगे अलग-अलग मीटिंग

PM बालेन शाह ने अपने ही नियम को तोड़ा! भारत और चीन के राजदूतों के साथ करेंगे अलग-अलग मीटिंग
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की जल्द ही भारत और चीन के राजदूतों से मुलाकात करेंगे।

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की जल्द ही भारत और चीन के राजदूतों से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के अधिकारियों के साथ होने वाली ये मुलाकात एकसाथ नहीं, बल्कि अलग-अलग होने वाली है। इससे उनके स्व-निर्मित नियम टूटता हुआ नजर आ रहा है। इस कदम से वह ये दिखाने का प्रयास कर रहे हैं कि दोनों देश उनके लिए समान रूप से अहम है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये मीटिंग इसी हफ्ते होने वाली है।

इन राजदूतों से होगी मुलाकात

नेपाल के द काठमांडू पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पीएम बालेन शाह भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करेंगे। साथ चीनी राजदूत झांग माओमिंग के साथ मीटिंग होगी। इन दोनों राजदूतों के साथ एक ही दिन अलग-अलग मुलाकात होगी। लेकिन इन मुलाकातों की अभी तक आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये मीटिंग नेपाल के विदेश मंत्रालय के संचालित की जा रही है। उम्मीद है कि शाह प्रशासन के 100 दिन पूरे होने के तुरंत बाद ये बैठके हो सकती है।

भू-राजनीतिक संतुलन

नेपाल की राजनीतिक को इससे पहले अक्सर प्रधानमंत्रियों को या तो प्रो-बीजिंग या प्रो-दिल्ली के तौर पर देखा गया है। इस वजह से नेपाली पीएम एक ही दिन में दोनों देशों के राजदूतों के साथ मिलकर एक नाजुक भू-राजनीतिक संतुलन बनाने की रणनीति पर कार्य कर रहे हैं।

इन अधिकारियों से मिलने से किया था इनकार

नेपाल में केपी ओली शाह के नेतृत्व वाली सरकार का अंत होने के बाद बालेन शाह ने सत्ता की बागडोर अपने हाथ में ली। इसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर विदेशी राजनयिकों से नहीं मिलने का निर्णय लिया था। इसी नीति के तहत उनकी तरह से भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी, चीनी उप-वाणिज्य मंत्री यान डोंग और अमेरिकी उप-सहायक मंत्री समीर पॉल कपूर समेत कई शीर्ष अधिकारियों के साथ अकेले में मुलाकात करने वाली अपील को खारिज कर दिया था।

Created On :   22 July 2026 7:04 PM IST

Tags

Next Story