मिडिल एशिया तनाव: अमेरिका ने फिर बरसाए बम, जंग के बीच पाक पहुंचे ईरान के मंत्री, ब्रिटेन सेना ने हमले की दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओमान के पास होर्मुज स्ट्रेट में मंगलवार सुबह एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने इसकी जानकारी दी। इसी बीच ईरान के गृह मंत्री चर्चा करने के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। पाकिस्तान इस संघर्ष में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। पिछले महीने हुआ अंतरिम समझौता अब लगभग टूट चुका है, जिसका उद्देश्य लड़ाई रोकना था।
मिली जानकारी के मुताबिक ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के रावलपिंडी में पाकिस्तानी समकक्ष मोहसिन नकवी से नूर खान हवाई अड्डे पर मुलाकात की। बीते जून माह में जिस 14 बिंदुओं वाले समझौते पर ट्रंप और पेजेशकियन ने हस्ताक्षर किए थे, इसे इस्लामाबाद समझौता कहा गया था।
यह भी पढ़े -होर्मुज में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में लापता पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, परिवार ने की पुष्टि
ब्रिटेन की सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि जहाज ने रेडियो के जरिये सूचना दी कि उसे किसी अज्ञात हथियार ने निशाना बनाया है। एक दिन पहले भी दो अन्य जहाजों पर भी हमले हुए थे। इन हमलों की जिम्मेदारी ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ली। समुद्री मार्ग पर जहाजों को निशाना बनाए जाने की यह ताजा घटना है।
एक अमेरिकी सैनिक की मौत के बाद अमेरिकी सेना ने सोमवार देर रात को भी ईरान पर हमले किए। अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया पर हमलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इनका मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना है, जिनका इस्तेमाल होर्मुज में व्यापारिक जहाजों पर हमले करने के लिए किया जाता है। अमेरिका ने हमलों का उद्देश्य होर्मुज को दोबारा खोलना है। इससे पहले ईरान ने अमेरिका के सहयोगी देशों जॉर्डन ,कुवैत और बहरीन पर हमले किए थे। अमेरिकी नौसेना का बहरीन में जहाजों का पांचवां बेड़ा तैनात है।
आपको बता दें होर्मुज एनर्जी सप्लाई के लिए बेहद अहम व्यापारिक जहाजों का आवागमन मार्ग है, जो हमलों से बाधित हो रहा है। ईरान ने 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से इस समुद्री मार्ग पर कंट्रोल कर रखा है। निगरानी को लेकर होर्मुज में दोनों देश आमने सामने हो गए हैं। जहाजों की आवाजाही ठप है। जंग से पहले तेल और प्राकृतिक गैस का करीब पांचवां भाग होर्मुज से होकर जाता था। दोनों देश ऐसे नागरिक ढांचे को भी निशाना बना रहे हैं, जिन पर लाखों लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें निर्भर हैं।
Created On :   21 July 2026 5:34 PM IST












