ब्रिटेन में नई सरकार: भारतीय मूल के दो लोग मंत्रिमंडल में शामिल, नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी कैबिनेट में दी जगह

भारतीय मूल के दो लोग मंत्रिमंडल में शामिल, नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी कैबिनेट में दी जगह
भारत में बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्में कनिष्क नारायण ने अपने बचपन के शुरुआती साल भारत में बिताए। कनिष्क ने तीसरी क्लास तक की पढ़ाई मुज्जफरपुर में की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रिटेन में नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने अपनी कैबिनेट में भारतीय मूल के दो लोगों को जगह दी है। भारत से जुड़े दो चेहरों में एक नाम कनिष्क नारायण और दूसरा नाम लीजा नंदी का, जिन्हें ब्रिटेन मंत्रिमंडल में मौका दिया गया है। इन दोनों का ही भारत से जुड़ाव रहा है। आपको बता दें लीजा पश्चिम बंगाल से नाता रखती हैं जबकि कनिष्क बिहार से। दोनों ही नेता दूसरी पीढ़ी के भारतवंशी हैं। यानी इनके पिता का जन्म भारत में ही हुआ था। कनिष्क को ब्रिटेन में नवगठित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि लीजा को संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे ये बात सामने आती है कि भारत मूल के विशेषज्ञों को अमेरिका से लेकर यूरोप तक बोल-बोला बढ़ता जा रहा है।

लीजा नंदी ब्रिटेन की एक प्रमुख भारतीय मूल की नेता हैं, जिनको ब्रिटेन के नए प्राइममिनिस्टर एंडी बर्नहैम के मंत्रिमंडल में संस्कृति मंत्री की जिम्मेदारी मिली हैं। उन्होंने न्यूकैसल विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पढ़ाई की और बाद में लंदन की बिर्कबेक यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री की, पॉलिटिक्स में आने से पहले उन्होंने बेघर लोगों के लिए काम करने वाली संस्था सेंटरप्वाइंट और द चिल्ड्रन सोसाइटी में वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में काम किया।

भारत में बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्में कनिष्क नारायण ने अपने बचपन के शुरुआती साल भारत में ही बिताए। कनिष्क ने तीसरी क्लास तक की पढ़ाई मुज्जफरपुर में की। कनिष्क के दादा कृष्ण कुमार और दादी वीणा देवी कई साल पहले मुजफ्फरपुर में रहे थे। कृष्ण कुमार मुजफ्फरपुर जिला बोर्ड के अध्यक्ष और एसकेजे लॉ कॉलेज के फाउंडर थे। कनिष्क के पिता संतोष कुमार और मां चेतना सिन्हा एसकेजे लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली चले गए। ऐसे में तीसरी कक्षा तक मुज्जफरपुर में पढ़े कनिष्क की आगे की पढ़ाई दिल्ली के एपीजे स्कूल से हुई। 12 साल की उम्र में उनके माता-पिता भारत से ब्रिटेन के वेल्स स्थित कार्डिफ में रहने लगे। कनिष्क का आगे का जीवन ब्रिटेन में ही बीता। कनिष्क के परिवार का एक बड़ा हिस्सा अभी मुजफ्फरपुर में ही रहता है। उनके चाचा जयंत कुमार, एसकेजे लॉ कॉलेज के निदेशक हैं।

Created On :   21 July 2026 3:38 PM IST

Tags

Next Story